Saturday 26 January 2013


२६.०१.२०१३
दोपहर समाचार
१४१५
---

मुख्य समाचार : -
  • ६४ वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में राजपथ पर आयोजित शानदार परेड में विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र की उपलब्धियों का प्रदर्शन।
  • कर्नाटक के राज्यपाल एच आर भारद्वाज के अनुसार राज्य सरकार पर फिलहाल कोई खतरा नहीं।
  • वेनेजुएला के उत्तर-पश्चिम में एक कारागार में हुई झड़पों मे कम से कम ५० लोगों की मौत।
  • हॉकी इंडिया लीग के राउंड रोबिन मैचों में आज उत्तर प्रदेश विज+ार्ड्स का सामना रांची राइनोज से और दिल्ली वेवराइडर्स का मुम्बई मेजीशियन्स से।
----
राष्ट्र आज ६४ वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। नई दिल्ली में राजपथ पर भव्य परेड में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र की उपलब्धियों और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया गया। दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टीनेंट जनरल सुब्रतो मित्रा के नेतृत्व में अत्याधुनिक सैन्य और पुलिस टुकड़ियों ने राजपथ पर बैंड धुनों के साथ मार्च किया। सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पिछले वर्ष जुलाई में पदभार ग्रहण करने के बाद आज पहली बार परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह, रक्षा मंत्री ए.के एंटनी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने भव्य मार्च पास्ट का अवलोकन किया। परेड शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने अमर जवान ज्योति पर जाकर देश की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

इक्कीस तोपों की रस्मी सलामी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद चार एम-आई-१७, हेलीकॉप्टरों ने आकाश से हजारों दर्शकों पर फूलों की पंखुड़ियां बिखेरकर भव्य परेड की शुरूआत का संकेत दिया।

सेना ने भव्य और अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया, जिनमें मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन, सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस हथियार प्रणाली और मल्टी बैरल रॉकेट सिस्टम पिनाक शामिल थे। परेड के दौरान पांच हजार किलोमीटर तक मार करने वाली अग्नि-पांच मिसाइल, मोबाइल इंटीग्रेटिड नेटवर्क टर्मिनल और आई एन एस विक्रमादित्य के लघु रूप का प्रदर्शन भी समारोह का मुख्य आकर्षण थे। विभिन्न राज्यों और केन्द्रीय मंत्रालयों तथा विभागों की उन्नीस झांकियों के ज+रिये देश की ऐतिहासिक, वास्तु शिल्पीय और सांस्कृतिक धरोहर को प्रस्तुत किया गया। आर्मी सर्विस कोर के मोटर साईकिल सवार टोरनाडोज ने राजपथ पर अपने हैरतअंगेज+ करतबों से दर्शकों को चकित कर दिया। २०१२ के राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार विजेता बच्चों सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने परेड में हिस्सा लिया। परेड के अंतिम चरण में भारतीय वायुसेना के विमानों ने दर्शनीय फ्लाईपास्ट किया। तीन एस-यू -तीस एम के आई विमानों ने त्रिशूल बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के अंत में सुखोई एस यू तीस एम के आई विमानों ने भी फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेते हुए सलामी मंच के सामने करतब दिखाए।
----
विभिन्न राज्यों से भी गणतंत्र दिवस मनाए जाने के समाचार मिले हैं। जम्मू-कश्मीर में मुख्य समारोह जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। राज्यपाल एन एन वोरा ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल एन.एन.वोहरा ने कहा कि पिछले दो वर्षों में आतंकवादी हिंसा में कमी आई है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता, राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों के अतुलनीय बलिदानों के परिणामस्वरूप ही जम्मू कश्मीर राज्य शांति और विकास के पथ पर अग्रसर है। आर के रैना के साथ आकाशवाणी समाचार के लिए जम्मू से मैं चंद्रकांत शर्मा। अरूणाचल प्रदेश में इटानगर में राज्यपाल जे. जे. सिंह ने इंदिरा गांधी पार्क में रंगारंग गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराया। उन्होंने लोगों से राष्ट्र निर्माताओं और स्वाधीनता सैनानियों के सपनों को साकार करने की अपील की। मणिपुर में उग्रवादी संगठनों के बहिष्कार के आह्‌वान के मद्देनजर गणतंत्र दिवस कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया। मुख्य समारोह इम्फाल में ऐतिहासिक कांगला फोर्ट में आयोजित किया गया। त्रिपुरा में मुख्य समारोह अगरतला के असम राइफल्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने राष्ट्र ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। सिक्किम में गंगटोक में राज्यपाल बाल्मिकी प्रसाद सिंह ने पालजोर स्टेडियम में तिरंगा फहराया ।

सिकिम्म ने शिक्षा के क्षेत्र को सर्वोत्तम प्राथमिकता देते हुए अपने सालाना योजना बजट की कुल २० प्रतिशत धनराशि इसके लिए सुनिश्चित की है। कृषि पर्यटन, स्वास्थ और जनसरोकार की अन्य सार्वजनिक सेवाओं में उल्लेखनीय प्रगति की दर हासिल कर लेने के बाद अब यह राज्य बंगाल के सेवक से गंगतूक तक एक वैकल्पिक राजमार्ग बनाने के लिए प्रयासरत है ताकि बेहद सड़क संपर्क का आम लोगो से बाहर से आए पर्यटकों को भी इसका भरपूर लाभ मिल सके। अजीत सिंह आकाशवाणी समाचार गंगटोक।

पुद्दुचेरी में उपराज्यपाल डॉ. इकबाल सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी गारद का निरीक्षण किया। असम में राज्यपाल जे. बी. पटनायक ने गुवाहाटी में मुख्यमंत्री तरूण गोगोई की उपस्थिति में तिरंगा फहराया। मिजोरम के आइजल में राज्यपाल वक्कम बी. पुरूषोत्तम ने असम राइफल्स ग्रांउड में तिरंगा फहराया। मेघालय में राज्यपाल रंजीत शेखर मूशाहारी ने राजधानी शिलांग के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी गारद का निरीक्षण किया। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में राजधानी पोर्टब्लेयर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित समारोह में उपराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल मेजर भूपेन्द्र सिंह ने तिरंगा फहराया।

द्वीप समूह में आर्कषक परेड, सांस्कृतिक समारोह आदिवासी खेलकूद तथा स्कूली विद्यार्थियों की प्रभातफेरी के साथ आज गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर उपराज्यपाल ने द्वीप समूह में केन्द्र सरकार की प्रायोजित बालिका शिष्ट दुलारी योजना लागू करने की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि मनरेगा के तहत द्वीप समूह में पिछले एक वर्ष के दौरान तीन लाख छत्तीस हजार मानव दिवस का सृजन हुआ और अनेक युवाओं को प्रधानमंत्री रोज+गार सृजन कार्यक्रम के तहत ऋण प्रदान किए गए। ए.धनशेखरन के साथ दुर्ग विजय सिंह आकाशवाणी पोर्टब्लेयर।

लक्षद्वीप में गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में माओवादियों के प्रभाव वाले बस्तर जिले में माओवादियों की धमकी की परवाह न करते हुए जनजातीय लोगों ने गणतंत्र दिवस समारोह मनाया।

मुख्य समारोह राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउन्ड में हुआ जहां राज्यपाल शेखर दत्त ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राज्यपाल ने कहा कि नक्सलवादी हिंसा में शहीद हुए सुरक्षाबलों के जवानों तथा स्थानीय रहवासियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए है। आकाशवाणी समाचार के लिए रायपुर से विकल्प।

झारखंड में मुख्य समारोह राजधानी रांची के मुरहाबादी मैदान में हुआ।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान राष्ट्रपति शासन के दौर में भ्रष्टाचार शासन के किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा केन्द्र प्रायोजित योजना का क्रियान्वयन पूरी तत्परता से होगा। समारोह के अंत में विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली गई जिसमें विभिन्न क्षेंत्रों में राज्य की प्रगति दिखाई गई थी। वहीं दूसरी तरफ केन्द्रीय ग्रामीण मंत्री जयराम रमेश ने पूर्व में नक्सल प्रभावित सारण्डा क्षेत्र के दीघा पंचायत परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राजेश सिन्हा आकाशवाणी समाचार रांची।

पणजी में कम्पाल ;बंउचंसद्ध परेड मैदान में हुए समारोह में राज्यपाल भरत वीर वांचु ने लोगों से राष्ट्र की सेवा में खुद को समर्पित करने का आह्‌वान किया।

उत्तर प्रदेश में सेना, अर्धसैनिक बलों, राज्य पुलिस, एन सी सी और भारत स्काउट एंड गाइड्स ने राजधानी लखनऊ में परेड निकाली। राज्यपाल बी. एल. जोशी ने परेड की सलामी ली।

परेड जब विधानसभा मार्ग से निकली तो ऐसा लगा मानों पथ तिरंगे से रंग गया हो। यहां टी ७२ टैकों और बख्तर बंद गाडियों ने राष्ट्र की घुसपैठ सेनाओं का परिचय दिया वही दर्शकों ने तालियों के साथ पाइप और ब्रास बैंड की धुनों पर सेना के दिल्ली पुलिस और राज्य पुलिस बलों के मार्किग दस्तों का स्वागत किया। जब सशस्त्र सीमा बल सेना का महिला दल सलामी मंच से गुजरा तो दर्शकों ने खड़ें होकर अभिनन्दन किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रस्तुत विधानमंडल के १२५ गौरवशाली वर्षों पर आधारित झांकी सभी के आर्कषण का केन्द्र रही। मेराजुद्दीन आकाशवाणी समाचार लखनउ।

मध्य प्रदेश में मुख्य समारोह राजधानी भोपाल में आयोजित किया गया। राज्यपाल राम नरेश यादव ने तिरंगा फहराया।

गुजरात में मुख्य समारोह जनजातीय जिले डांग में हुआ। राज्यपाल डॉक्टर कमला बेनीवाल ने तिरंगा फहराया।

पुलिस बैंड के संगीत के सुरों पर पूरे गणवेश में सज मार्च पास्ट गणतंत्र दिवस का मुख्य आकर्षण बनी रही । स्कूल के छात्रों द्वारा इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। डांग में आज से १८० करोड़ रूपए के विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है जो इस जनजाति क्षेत्र के लिए आशीर्वाद स्वरूप साबित होंगे। राज्यपाल डॉ श्रीमती कमला और मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डांग के पूर्व राजाओं और स्वतंत्रता सेनानियों से मिलकर उनको गणतंत्र दिवस की बधाई दी। योगेश पंडया आकाशवाणी समाचार अहमदाबाद।
----
पश्चिम एशिया में भारतीय समुदाय ६४वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति पूर्ण उल्लास और उत्साह के साथ मना रहा है।
----
कर्नाटक के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज ने कहा है कि वे शेट्टर सरकार से बहुमत साबित करने को नहीं कहेंगे, क्योंकि इस्तीफा देने जा रहे १३ विधायकों से सरकार को कोई खतरा नहीं है। श्री भारद्वाज ने आज बंगलौर में गणतंत्र दिवस समारोह के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा इन विधायकों के इस्तीफे मंजूर किए जाने के बाद ही वे अपनी अगली कार्रवाई पर फैसला लेंगे। राज्यपाल ने कहा कि वे दिन प्रतिदिन के घटनाक्रमों पर बारीकी से नज+र रखेंगे क्योंकि बजट सत्र का हर दिन सरकार के लिए एक कसौटी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा का सत्र ४ फरवरी को बुलाया गया है। कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल मई में पूरा होने वाला है।
----
वेनेजुएला के उत्तर पश्चिमी हिस्से में एक कारागार में हुई झड़पों मे ५० लोग मारे गये और ९० घायल हुए हैं। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि लारा प्रांत की उरिबाना जेल में घायल हुए ज्यादातर लोगों को गोलियां लगी हैं। वेनेजुएला के कारागार मंत्री आइरिस वरेला ने बताया कि ये दंगे उस समय भड़के, जब जेल अधिकारियों द्वारा अवैध हथियारों की तलाशी की गई।
----
हॉकी इंडिया लीग के राउंड रोबिन मैचों में आज उत्तर प्रदेश विजार्ड्स का मुकाबला रॉची राइनोज+ से और दिल्ली वेबराइडर्स का मुकाबला मुम्बई मैजिशियन्स से होगा। उत्तर प्रदेश विजार्ड्स और रांची राइनोज के बीच मैच लखनऊ में दोपहर बाद ३ बजे और दिल्ली वेबराइडर्स तथा मुम्बई मैजिशियन्स के बीच मैच दिल्ली में शाम ७ बजे खेला जाएगा।
----
दिल्ली के उपराज्यपाल ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न श्रेणी के कैदियों को उनके अच्छे आचरण के लिए पन्द्रह दिन से लेकर दो महीने तक सजा माफ करने की घोषणा की है। तिहाड़ कारागार के प्रवक्ता के अनुसार दस वर्ष से अधिक की सजा पाए अपराधियों को दो महीने की माफी दी गई है।

No comments:

Post a Comment