Sunday 30 December 2012

समूचा उत्तर भारत अब भी कड़ाके की ठंड की चपेट में है।


उत्तर प्रदेश में कुछ जिलों में तापमान बढने के साथ ही शीत लहर में थोडा सुधार है, लेकिन राज्य के अन्य हिस्सों में अब भी कडाके की ठंड पड रही है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि पिछले २४ घंटों में १२ और मौतों के साथ ही राज्य में ठंड से मरने वालों की संख्या ८९ हो गई है। 
 
वाराणसी और आस-पास के जिलों मे तो धूप खिली हैं, लेकिन तेज हवाएं चलने के कारण ठंड के असर में कोई कमी नहीं आई हैं। रेल और बस सेवाएं कोहरे के कारण प्रभावित हैं। इस बार शीत लहर के लम्बा खींच जाने से आम आदमी की जिंदगी पर तो असर पड़ा ही है। स्कूलों मे पढ़ाई का नुकसान हो रहा हैं और रोज कमाका खाने वालों के लिए रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गयी हैं। मौसम विभाग ने पूर्वी क्षेत्र में कोहरे का प्रकोप और बढ़ने तथा दिन का तापमान घटने की संभावना जताई हैं। सलमान हैदर, आकाशवाणी समाचार, गोरखपुर

उधर, कश्मीर घाटी में कल शाम तक फिर हिमपात जारी रहने के कारण समूची घाटी कंपकंपाती ठंड की चपेट में हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि ऊंची पहाड़ियों पर काफी हिमपात हुआ है जबकि मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। 
 
गुलमर्ग और पहलगाम सहित उपरी इलाकों में ताजा व्यापक हिमपात के बाद घाटी शीत लहर की लपेट में हैं। श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों मे वर्षा के साथ बहुत ही हल्का हिमपात हुआ हैं। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एकतरफा यातायात बहाल हो गया हैं। मौसम विभाग ने आज से मौसम में बेहतरी आने की संभावना जताई हैं। गुलमर्ग और पहलगाम में मौजूद पर्यटक आस-पास बिखरी बर्फ की ताजा चादर के दृश्य के साथ नववर्ष का स्वागत करने की तैयारियों में जुट गये हैें। मुश्ताक अहमद तांत्रे, आकाशवाणी समाचार, श्रीनगर। 

पजांब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में लोगों को आज सुबह फिर शीतलहर और कोहरे का सामना करना पडा। हमारे संवाददाता ने बताया है कि चंडीगढ सहित राज्य के अधिकतर शहरों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। 

हरियाणा में अंबाला हिसार और करनाल तथा पंजाब में पटियाला, लुधियाना और अमृतसर में घने कोहरे की चादर के कारण क्षेत्र में रेल सड़के और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ हैं। रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। कोहरे के मद्ेनज+र रेलवे नें चंडीगढ़-लखनउ एक्सप्रैस गाड़ी को १८ फरवरी तक रद् कर दिया हैं। कड़ाके की ठंड ने जहां आम आदमी का जीना दूभर कर रखा है वहीं गरम कपड़ो के व्यापारी काफी खुश नजर आ रहे हैं क्योंकि बिक्र्री काफी बढ़ गयी हैं। अश्विनी कुमार शर्मा, आकाशवाणी समाचार, चण्डीगढ़

इधर, राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड रही। न्यूनतम तापमान सात दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिन में मौसम साफ रहेगा लेकिन शाम को ठंड बढ़ जायेगी। 
उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण रेल सेवाओं परअसर पड़ा है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने कहा कि २९ से अधिक रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं तथा सात रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment