Monday 11 August 2014

audio time-7.10 date-11

दिनांकः 11.08.2014                                   समय:- 07.10
आकाषवाणी भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेषिक समाचार
पहले मुख्य समाचार:-
1ण् एशिया का सबसे बड़ा दलहन अनुसंधान संस्थान मध्यप्रदेश में खोला जायेगा। 
2ण् केंद्र सरकार ने कहा है कि केन-बेतवा परियोजना के अलावा मध्यप्रदेश की किसी दूसरी संपर्क नदी योजना पर विचार नहीं किया जा रहा है। 
3ण् प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के प्रचार में कल से तेजी आने की संभावना।
और
4ण् मौसम केन्द्र अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के सभी संभागों में बारिश होने का अनुमान जताया।
अब समाचार विस्तार से .......................................
अनुसंधान केन्द्र        
एशिया का सबसे बड़ा दलहन अनुसंधान संस्थान मध्यप्रदेश में खोला जायेगा। इस संस्थान में दलहनी फसलों के साथ ही उनकी गुणवत्ता पर अनुसंधान किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय शुष्क क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र द्वारा स्थापित किये जाने वाले इस संस्थान के लिए चीन की जगह भारत का चयन किया गया है। इसके लिए प्रदेश के सीहोर जिले में अमलाहा में 71 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई गयी है। इकार्डा लेबनान के महानिदेशक डाॅ. मुहम्मद स¨हू ने आज भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से भेंट कर संस्थान क¨ दिये जा रहे सहय¨ग के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री श्री च©हान ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में दलहन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। दलहन उत्पादन में देश क¨ आत्म-निर्भर बनाने के लिये उच्च-स्तरीय अनुसंधान की जरूरत है, यह संस्थान उसकी पूर्ति करेगा। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि दलहनी फसल¨ं के सुधार, शुष्क खेती के क्षेत्र में नये श¨ध अ©र तकनीक प्रसारण में इस संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका ह¨गी। 
केन-बेतवा                            
मध्यप्रदेश में केन-बेतवा संपर्क परियोजना का क्रियान्वयन शुरू हो गया है। केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने आज राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए सर्वोच्च न्यायालय की स्वीकृति फरवरी 2012 में मिल गई थी। इस परियोजना के पूरा हो जाने से मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश को लाभ होगा। श्री गंगवार ने बताया कि परियोजना के प्रथम चरण की लागत 9393 करोड़ और दूसरे चरण की लागत 2283 करोड़ रूपये है। जल संसाधन मंत्री के अनुसार इस परियोजना से 7.35 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई क्षमता और 78 मेगावाॅट की पन बिजली निर्मित होगी। इसके साथ ही 15.07 लाख लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि केन्द्र सरकार मध्यप्रदेश की किसी दूसरी नदी संपर्क योजना पर विचार नहीं कर रही है।   
कार्यशाला        
मुख्य सचिव अंट¨नी डिसा ने प्रदेश की बड़ी परियोजनाओं के कामों में तेजी लाने पर जोर दिया है। उन्होंने आज भोपाल में ई प्र¨जेक्ट्स मेनेजमेन्ट सिस्टम पर आधारित द¨ दिवसीय कार्यशाला के उदघाटन सत्र क¨ संब¨धित करते हुए परिय¨जनाअ¨ं के क्रियान्वयन की बाधाएँ दूर करने के लिए सूचना प्र©द्य¨गिकी विभाग द्वारा प्रारंभ किये गये विशेष साफ्टवेयर क¨ प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स© कर¨ड़ से एक हजार कर¨ड़ के मध्य लागत की परिय¨जनाअ¨ं अ©र उनकी विभिन्न मंजूरिय¨ं के लिए अलग-अलग विभाग¨ं मध्य तालमेल स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन क¨ गति दी जाएगी।
सहकारी बैंक चुनाव            
प्रदेश के  32 जिला सहकारी बैंकांे के अध्यक्ष और संचालक मंडल के चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। राज्य सहकारी निर्वाचन पदाधिकारी प्रभात पाराशर के अनुसार सहकारी बैंको के चुनाव दो चरणों कराये जाने हैं। पहले चरण में सदस्यता सूची का प्रकाशन कर आपत्तियों का निराकरण किया जायेगा, जिसके बाद 23 अगस्त को अंतिम सदस्यता सूची प्रकाशित की जायेगी। इन चुनावों का दूसरा चरण दस सितंबर से शुरू होगा जिसमें तीस सितंबर तक बंैकों के संचालक मंडल और अध्यक्षों का चुनाव किया जायेेगा। 
संविलियन        
प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन के कहा है कि अध्यापक संवर्ग संविलियन के लिए नीति बनाई जा रही है। इस नीति क¨ राज्य शासन द्वारा शीघ्र लागू किया जायेगा। आज भोपाल में जारी एक बयान में उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी अध्यापक संवर्ग के महिला, विकलांग और एक निकाय से अन्य निकाय में संविलियन की अनुमति पर पूर्व से ही प्रतिबंध लगाया हुआ है। प्रतिबंध की इस अवधि में भी कई निकाय¨ं द्वारा अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी किया जाना अनुचित है। श्री जैन ने अधिकारियों  को निर्देश दिये है कि इस बारे में ताजा निर्देशों का पालन किया जाये। 
स्वीकृति        
जबलपुर के शासकीय विज्ञान महिला महाविद्यालय और कन्या छात्रावास में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 3 कर¨ड़ 54 लाख 44 हजार रुपये की स्वीकृति जारी की गयी है। इस राशि की 20 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गयी है और कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाने के निर्देश दिये गए हैं।
ध्वजारोहण        
मुरैना जिले के पुरावस कलां गांव की सरपंच बादामी बाई इस बार स्वतंत्रता दिवस पर गांव के प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण कर सकेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के निर्देश पर इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं। सरपंच बादामी बाई ने हाल ही में यह शिकायत की थी कि उन्हें गांव के कतिपय लोगों द्वारा ध्वजारोहण नहीं करने दिया जाता है। राज्य शासन ने सरपंच की शिकायत पर पंचायत सचिव को हटाने के आदेश भी दिये हैं। 
उपचुनाव        
प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों बहोरीबंद, विजयराघवगढ़ और आगर के लिए इस महीने की 21 तारीख को होने वाले उपचुनाव के प्रचार में कल से तेजी आने की संभावना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान कल आगर विधानसभा क्षेत्र के बडौद और तन्नोडिया में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। श्री चैहान बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में 13 अगस्त से 4 दिनों तक कुल 14 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी तीन दिन तक बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे। वही प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री अरविंद मेनन कटनी जिले की बहोरीबंद और विजयराघावगढ़ विधानसभा क्षेत्र मे ंमंडल और सेक्टरवार बैठकें ले रहे हैं। कांग्रेस की ओर से पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कल आगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 14 अगस्त को आगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। प्रदेश सपा द्वारा भी कल से बहोरीबंद और आगर में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में सघन चुनाव प्रचार शुरू किया जायेगा। 
निधन                     
पूर्व सांसद रेशमलाल जागडे़ का आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से  अस्वस्थ थे एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। श्री जांगड़े वर्ष 1952 में अविभाजित मध्यप्रदेश के बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से पहली लोकसभा के लिये चुने गये थे। राज्यपाल रामनरेश यादव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने श्री जांगडे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 
मानसून सक्रिय        
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सागर,जबलपुर और भोपाल संभागों में मानसून सक्रिय रहा। वहीं रीवा और ग्वालियर संभागों में अनेक स्थानों पर तथा उज्जैन और चंबल संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। ब्यावरा और बमोरी में 11-11 सेंटीमीटर तथा पन्ना और नीमच में 8-8 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। बालाघाट, जावद और राघवगढ़ में 7-7 सेंटीमीटर बारिश हुई। हमारे मंडला संवाददाता ने बताया है कि जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नर्मदा और अन्य सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी भोपाल में भी कल रात और आज सुबह हल्की से तेज बौछारे पड़ी। मौसम केन्द्र भोपाल ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के सभी संभागों में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। भोपाल में भी गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है। 
भुजरिया पर्व                           
रक्षाबंधन के दूसरे दिन आज भुजरिया पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रदेशभर में मेले भी लगाये गये। हमारे शिवपुरी और हरदा संवाददाता ने बताया कि आज चल समारोह निकालकर भुजरियों को विसर्जित किया गया और लोगों ने एकदूसरे भुजरिया देकर शुभकामनाएं दीं। 
अब कुछ समाचार संक्षेप में:-
1. उज्जैन में भगवान महाकाल की भादों माह की शाही सवारी निकाली गयी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान भी इसमें शामिल हुए। 
2. जनसम्पर्क आयुक्त एस.के. मिश्रा ने आज भोपाल स्थित जनंसपर्क कार्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने निवृत्तमान आयुक्त राकेश श्रीवास्तव से विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। 
3. अगले दो महीनों में भोपाल जिले में 34 स्थानों पर मतदाता जागरूकता शिविर लगाये जायेंगे। इन कैम्पों में नगरीय निकाय और पंचायत निकाय के चुनाव में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की जानकारी दी जायेगी और मतदाता सूची तैयार करने का कार्य किया जायेगा। 
4. शिवपुरी पुलिस अधीक्षक ने कार्य में लापरवाही पर 4 पुलिसकर्मियों को लाईन हाजिर करने का आदेश दिया। 
5. शहडोल जिले में संस्कृत सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को संस्कृत से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। 
6. केन्द्रीय विद्यालय उज्जैन के छात्र पीयूष नागर को राष्ट्रीय फुटबाल स्पर्धा के लिए मध्यप्रदेश की टीम में चुना किया गया है। 
अंत में मुख्य समाचार एक बार फिर......................
1ण् एशिया का सबसे बड़ा दलहन अनुसंधान संस्थान मध्यप्रदेश में खोला जायेगा। 
2ण् केंद्र सरकार ने कहा है कि केन-बेतवा परियोजना के अलावा मध्यप्रदेश की किसी दूसरी संपर्क नदी योजना पर विचार नहीं किया जा रहा है। 
3ण् प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के प्रचार में कल से तेजी आने की संभावना।
और
4ण् मौसम केन्द्र अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के सभी संभागों में बारिश होने का अनुमान जताया।
इसके साथ ही प्रादेशिक समाचार का ये बुलेटिन समाप्त हुआ।
.................................................... 




No comments:

Post a Comment