Monday 11 August 2014

दिनांकः 11.08.2014                                   समय:- 02ः30
आकाषवाणी भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेषिक समाचार
भारत रत्न                            11.08.2014/02ः30   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित  किया जाना चाहिये। श्री चैहान ने कल भोपाल मे मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वे पहले भी ये अनुरोध कर चुके हैं कि श्री वाजपेयी को यह सम्मान मिलना चाहिये। उन्होंने रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री निवास पहुंचीं महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से काम कर रही है। प्रदेश में पुलिस  आरक्षकों की भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री निवास पर एक और महिला पंचायत बुलाई जायेगी। 
सहकारी बैंक               10.08.2014/07.10   प्रदेश के  32 जिला सहकारी बैंकांे के अध्यक्ष और संचालक मंडल के चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। राज्य सहकारी निर्वाचन पदाधिकारी प्रभात पाराशर के अनुसार सहकारी बैंको के चुनाव दो चरणों कराये जाने हैं। पहले चरण में सदस्यता सूची का प्रकाशन कर आपत्तियों का निराकरण किया जायेगा, जिसके बाद 23 अगस्त को अंतिम सदस्यता सूची प्रकाशित की जायेगी। इन चुनावों का दूसरा चरण दस सितंबर से शुरू होगा जिसमें तीस सितंबर तक बंैकों के संचालक मंडल और अध्यक्षों का चुनाव किया जायेेगा। 
मास्टर ट्रेनर               10.08.2014/07ः10
  आगामी नगरीय और पंचायत चुनावो के मद्देनजर संभाग स्तर पर इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन के मास्टरों और टेªनरों को  प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसकी शुरूआत आज इंदौर से कर दी गई है। इस प्रशिक्षण के दौरान वोटिंग मशीनों के संचालन की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रदेश के सभी जिलों में कुल सात सौ पैंसठ मास्टर ट्रेनर तैयार किये गये हैं।
मौद्रिक नीति                      11.08.2014/02ः30   केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने उम्मीद जताई कि अर्थव्यवस्था की मौजूदा चुनौतियों का सामना करने के लिए रिजर्व बैंक सभी जरूरी कदम उठायेगा और ब्याज दरों में कटौती कर फैसला भी जल्द लिया जायेगा। नई दिल्ली में भारतीय रिजर्व बैंक बोर्ड की बैठक में वित्तमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी स्तरों पर कदम उठाये जाने चाहिये। इस मौके पर रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि अर्थव्यवस्था की चुनौतियों का सामना करने के लिए नई मौद्रिक नीति के प्रारूप पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बैंक के उपगवर्नर की अध्यक्षता में बनी समिति ने अपनी सिफारिशों में मौद्रिक नीति के प्रारूप में  बदलाव की सिफारिश की है। 
ध्वजारोहण                       11.08.2014/02ः30   मुरैना जिले के पुरावस कलां गांव की सरपंच बादामी बाई इस बार स्वतंत्रता दिवस पर गांव के प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण कर सकेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के निर्देश पर इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं। सरपंच बादामी बाई ने हाल ही में यह शिकायत की थी कि उन्हें गांव के कतिपय लोगों द्वारा ध्वजारोहण नहीं करने दिया जाता है। राज्य शासन ने सरपंच की शिकायत पर पंचायत सचिव को हटाने के आदेश भी दिये हैं। 
दूध दाम                       11.08.2014/02ः30   भोपाल दुग्ध संघ ने दूध के अपने दो प्रमुख ब्राण्डों के दामों में दो रूपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है। यह वृद्धि आज से लागू हो गई है। दुग्ध संघ ने इससे पहले जून माह मे भी दूध के दामों में दो रूपये लीटर की वृद्धि की थी। 
छात्रावास                       11.08.2014/02ः30   मण्डला कलेक्टर लोकेश जाटव ने कहा है कि छात्रावासों में अध्यापन और रहने की आदर्श व्यवस्थायें सुनिश्चित की जानी चाहिये। कलेक्टर ने कहा कि छात्रावास-पालक समितियां इस काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि छात्रों के माता-पिता और अभिभावको को भी छात्रावासों का निरीक्षण कर यह देखना चाहिये कि छात्रावास में किस तरह की व्यवस्थायें हैं और उनमें क्या सुधार किया जा सकता है। 
रितु कुमारी                     11.08.2014/02ः30 
  केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की आरक्षक रितु कुमारी को इलाज के लिए दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। पिछले दिनों  कथित प्रताड़ना के चलते भोपाल विमानतल पर तैनात रितु कुमारी ने खुद को गोली मार ली थी। इसके बाद उनका इलाज भोपाल के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कल अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली भेजने के निर्देश दिये थे।
निधन                       11.08.2014/02ः30   पूर्व सांसद रेशमलाल जागडे़ का आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से  अस्वस्थ थे एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।  श्री जांगड़े वर्ष 1952 में पहली लोकसभा के लिये अविभाजित मध्यप्रदेश के बिलासपुर से सांसद चुने गये थे। 
मौसम                       11.08.2014/02ः30   राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में कल शाम से रूक रूककर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। 

संक्षिप्त समाचार                                     11.08.2014/02ः30
अब कुछ समाचार संक्षेप में:- 
1. ग्वालियर जिले के पिछोर में आज तड़के एक मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2. सीहोर जिले में मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 202 तीर्थयात्री  24 अगस्त को रामेश्वरम की यात्रा पर रवाना होंगे।
3. नीमच जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर डीकेन में दस दिनों का झूला उत्सव मनाया जा रहा है। 
4. आगरमालवा जिले में सोयत-पिड़ावा मार्ग पर कल शाम एक निजी यात्री बस-बाईक की भिडंत से एक युवक की मौत हो गई ।
इसके साथ ही प्रादेषिक समाचार का ये बुलेटिन समाप्त हुआ।

No comments:

Post a Comment