Friday, 13 December 2013

१२.१२.१३
समाचार संध्या
२०४५

मुख्य समाचार :-
  • भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में सरकार गठन के लिये उप राज्यपाल की पेशकश नामंजूर की।
  • केन्द्र ने आंध्र प्रदेश का विभाजन कर अलग तेलंगाना राज्य बनाने के विधेयक का प्रस्ताव मंजूरी के लिये आंध्र प्रदेश विधानसभा को भेजा। इसके लिये छह सप्ताह की समयसीमा दी।
  • प्रमुख राजनीतिक दलों ने संसद के वर्तमान सत्र में लोकपाल विधेयक पारित कराने में समर्थन की पेशकश की।
  • सेंसेक्स २४६ अंक गिरकर २१ हजार के स्तर से नीचे। रूपया ५८ पैसा कमजोर, एक डॉलर ६१ रूपये ८३ पैसे का हुआ।
  • बांग्लादेश में जमात नेता अब्दुल कादिर मुल्ला की सजा-ए मौत की समीक्षा याचिका खारिज होने के बाद सुरक्षा बलों को सतर्क किया गया।
  • सायना नेहवाल कुआलालम्पुर में वर्ल्ड सुपरसीरीज फाइनल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में विश्व की नम्बर एक खिलाडी चीन की ली जुरइ से हारीं।
-------
दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने से इंकार कर दिया है। उन्होंने उपराज्यपाल नजीब जंग के सरकार बनाने के प्रस्ताव को यह कहते हुए नामंजूर किया गया कि उसके पास विधानसभा में पूर्ण बहुमत नहीं है। भाजपा विधायल दल के नेता डॉ० हर्षवर्धन को उपराज्यपाल ने आज सरकार गठन पर बातचीत के लिए बुलाया था। डॉ० हर्षवर्धन ने बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी विपक्ष में बैठना चाहेगी क्योंकि उसके पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। 
-------
उधर, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी नेता रमण सिंह को तीसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की राज्यपाल शेखर दत्त ने आज रायपुर में शपथ दिलायी। श्री रमण सिंह ने अकेले ही शपथ ली। मंत्रिपरिषद के सदस्यों को बाद में शपथ दिलायी जाएगी। 
-------
निर्वाचन आयोग ने नवगठित राजनीतिक दल ओड़िशा जन मोर्चा को पतंग चुनाव चिह्‌न दिया है। ओड़िशा जन मोर्चा अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य प्यारी मोहन महापात्र ने आज भुवनेश्वर में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
-------
भारतीय जनता पार्टी ने लोकपाल विधेयक संसद में बिना चर्चा के भी पारित कराने में सहयोग की पेशकश की है। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली ने कहा है कि यूपीए और एनडीए दोनों को मिलकर इस विधेयक को पारित कराना चाहिए क्योंकि यह विधेयक लम्बे समय से लटका पड़ा है। 

श्री जेटली ने कहा कि यह विधेयक प्रवर समिति को भेजा जा चुका है। इसमें सर्वसम्मति से १५ संशोधन किए गए हैं। लेकिन सरकार ने केवल १३ सुझावों को माना है। श्रीमती सुषमा स्वराज ने इसे सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी बताया।

इसमें पूरी तरह से सत्ता पक्ष दोषी है, सदन न चलने देने के लिए और उसके अलावा उनके अपने सहयोगी दल सपा और बसपा दोनों सदनों में हंगामा करके कार्यवाही को बाधित कर रहे हैं।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी ने भी कहा है कि उनकी पार्टी लोकपाल विधेयक संसद में पारित कराने के लिए तैयार है। 

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा है कि  सरकार इसी सत्र में लोकपाल विधेयक पारित कराना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रमुख विपक्षी दल कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित कराने में रूकावट डाल रहे हैं। 

हम यह समझते है कि अब भी हमारे पास कुछ महत्वपूर्ण दिन है, उन्होंने अपने राजनीतिक दृष्टिकोण को बढ़ाने के लिए जिस तरीके से बीजेपी नार्मली करती रह रही है कि आरोप लगाओ और आगे बढ़ो। एक बार नहीं बार-बार लगाओं ताकि लोगों को ये लगे कि वो आरोप सत्यित है। आपने उस पॉलिसी को एडोप करते हुए वो कुछ कह रहे है तो वो हम ये चाहेंगे कि कम से कम जो लेजिसिलिख बिजनेस आज फाईनलाईज+ हुआ है उसको आगे बढ़ाने में वो मदद करे। 

लोकसभा में लोकपाल विधेयक पारित किया जा चुका है और राज्यसभा में इसे अभी मंजूरी दी जानी है। 
-------
इस बीच, जनता दल यूनाइटेड के नेता के.सी. त्यागी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने लोकपाल विधेयक पर अन्ना हजारे के प्रति समर्थन का वायदा किया है। 
-------
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही तेलंगाना और कई अन्य मुद्दों को लेकर शोर-शराबे के कारण दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले, राज्यसभा की कार्यवाही दो बार और लोकसभा की कार्यवाही एक बार स्थगित की गई। लोकसभा में शोरशराबे के बीच २०१३-१४ के आम बजट के संबंध में पूरक अनुदान मांगे ध्वनिमत से पारित की गई। रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अपने मंत्रालय की अनुदान मांगे पेश की और इन्हें भी ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कुमारी शैलेजा ने अनुसूचित जातियों और जनजातियों पर ज्यादतियां रोकने के लिए संशोधन विधेयक पेश किया। 

राज्यसभा में कार्यवाही दो बार स्थगित किये जाने के बाद जब दोपहर दो बजे फिर शुरू हुई तो रेल मंत्री खड़गे ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अपने मंत्रालय की अनुदान मांगे पेश की। 

गृह राज्य मंत्री आर. पी. एन. सिंह ने राज्यपालों के वेतन, भत्ते और विशेषाधिकार संशोधन विधेयक २०१३ पेश किया। उत्तर प्रदेश में मुज्जफरनगर में दंगा पीड़ितों के लिए स्थापित किए गए राहत-शिविर बंद करने का विरोध, सेवानिवृत न्यायाधीश ए. के. गांगुली को पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग पद से हटाने और अखंड आंध्र प्रदेश की मांग जैसे मुद्दों पर शोर-शराबे के चलते राज्य सभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी। 
-------
केन्द्र सरकार ने विवादास्पद तेलंगाना विधेयक, आंध्रप्रदेश विधानसभा को भेज दिया है और मंजूरी के लिए छह सप्ताह की समयसीमा तय की है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा मंत्रालय को लौटाए गए आंध्रप्रदेश राज्य पुनर्गठन विधेयक को आंध्रप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एन० मनोहर के कार्यालय को भेज दिया गया है। राष्ट्रपति के सुझाव के अनुसार विधानसभा से अगले महीने की २३ तारीख तक इस पर विचार करने को कहा गया है। राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। 
-------
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने व्यवस्था दी है कि उत्तरप्रदेश सरकार केन्द्र की सहमति के बिना आतंकवाद से संबधित मुकदमें वापस नहीं ले सकती। न्यायालय का कहना था कि अधिकतर अभियुक्तों पर केन्द्रीय कानूनों के तहत मुकदमें दर्ज किए गए थे। राज्य सरकार ने १९ मुस्लिम अभियुक्तों पर आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप के मुकदमें वापस ले लिए थे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्ता में आते ही इन अभियुक्तों पर मुकदमें वापस लेने के निर्देश दिए थे। 
-------
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने समलैंगिक यौन संबंधों को अवैध घोषित करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संसद इस मसले पर गौर करेगी और इस फैसले से सीधे प्रभावित लोगों सहित सभी नागरिकों के लिए जीवन और स्वतंत्रता की संवैधानिक गारंटी का संरक्षण करेगी।

उच्चतम न्यायालय ने कल दिल्ली उच्च न्यायालय का फैसला खारिज करते हुए समलैंगिक यौन संबंधों को अवैध घोषित किया और इसे अपराध करार दिया है। 
-------
उधर, संयुक्त राष्ट्र ने भारत में समलैंगिक संबंधों पर प्रतिबंधों की आलोचना की है। संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकारों संबंधी उच्चायुक्त नवी पिल्लै ने एक बयान में कहा है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा इन संबंधों को अवैध करार दिये जाने से निराशाजनक स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसा निर्णय निजी जीवन में हस्तक्षेप है और यह नागरिक अधिकार तथा राजनीतिक अधिकारों संबंधी अंतर्राष्ट्रीय संधि में दर्ज हैं, जिसकी पुष्टि भारत ने भी की है। उन्होंने भारतीय संसद से अपील की कि समलैंगिक संबंधों को कानूनी मान्यता देने के लिए निर्णायक कदम उठाए। 
-------
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी आर डी ओ ऐसे शक्तिशाली हल्के राडार विकसित कर रही है जिनसे भारतीय सैन्य बलों को घुसपैठ रोकने और बारुदी सुरंगों तथा छिपा कर रखे गये विस्फोटकों का पता लगाने में मदद मिलेगी। इनसे युद्ध भूमि और सीमावर्ती इलाकों की बेहतर निगरानी की जा सकेगी। राडार विकास का काम अपने अंतिम चरण में है। 
-------
असम में, सुरक्षा बलों ने आज भारत-भूटान सीमा पर स्थित हकोवा से सशस्त्र सीमा बल के दो जवानों के शव बरामद किए। नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (संग्बीजीत गुट) ने इस महीने की छह तारीख को उनका अपहरण कर लिया था। चिरांग के पुलिस अधीक्षक रंजन भुईंयां ने बताया कि सुरक्षाबलों ने नकुलचन्द्र मेधी और अनिल कुमार यादव के शव बिजनी पुलिस थाने के अंतर्गत अंदरूनी इलाके से बरामद किये। 
-------
ग्यारह प्रमुख व्यापार संघों के सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों ने आज विरोध प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार से अपनी दस सूत्री मांगों को लागू करने की मांग की है। इन मांगों में न्यूनतम मजदूरी दस हजार रूपये प्रति माह करना भी शामिल है। विरोध प्रदर्शन राष्ट्रीय राजधानी के जन्तर-मन्तर पर सेन्टर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन-सीटू, भारतीय राष्ट्रीय व्यापार संघ कांग्रेस-इंटक, भारतीय मजदूर संघ-बी एम एस, अखिल भारतीय व्यापार संघ कांग्रेस-एटक और अन्य संगठनों ने आयोजित किया। 
-------
मुख्य रूप से विनिर्माण क्षेत्र के कमजोर निष्पादन के कारण इस साल अक्टूबर महीने के दौरान देश का औद्योगिक उत्पादन एक दशमलव आठ प्रतिशत पर सीमित रहा। पिछले साल इसी महीने में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक कारखाना उत्पादन की बदौलत आठ दशमलव चार प्रतिशत बढ़ा था। 
-------
बंगलादेश में, उच्चतम न्यायालय द्वारा जमात नेता अब्दुल कादर मुल्ला की समीक्षा याचिका खारिज कर दिये जाने के बाद सुरक्षाबलों को देशभर में पूरी तरह चौकस कर दिया गया है। उन्हें युद्ध अपराधों के लिए मृत्युदंड की सजा दी गई है। विपक्ष द्वारा जारी राष्ट्रव्यापी परिवहन हड़ताल के छठे दिन आज भी देशभर में हिंसा और आगजनी जारी रही।

इस बीच, सत्ताधारी अवामी लीग और विपक्षी बी एन पी के बीच तीसरे दौर की बातचीत कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 
-------
श्रीलंका की नौसेना द्वारा दो महीने पहले पकड़े गए ३२ भारतीय मछुआरों की रिमांड अवधि त्रिंकोमाली की एक अदालत ने १२ दिन और बढ़ा दी है। इस बीच कल मुल्लईतीवू तट से पकड़े गए एक सौ दस भारतीय मछुआरों को मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाना है। 
-------
सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने पाकिस्तान से कहा है कि जितनी जल्दी हो सके पाकिस्तानी अदालत द्वारा भारतीय फिल्मों और टेलीविजन कार्यक्रमों पर लगी रोक हटा ली जानी चाहिए। एक सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपनी राय रखते हुए श्री तिवारी ने कहा कि फिल्में और टेलीविजन सीरियल विचार पेश करतीं हैं। 
-------
आर्थिक जगत की खबरें 

बोम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। सेंसेक्स आज २४६ अंक गिरकर २० हजार ९२६ पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्‌टी में भी ७१ अंकों की गिरावट दर्ज हुई और यह ६ हजार २३७ पर रहा।
एक डॉलर की तुलना में रूपया ५८ पैसे कमजोर होकर ६१ रूपए ८३ पैसे हो गया।
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का मूल्य ११० रूपए कम होकर ३१ हजार ४० रूपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। लेकिन चांदी ६० रूपए उछलकर ४५ हजार ६० रूपए प्रतिकिलो हो गई। 

-------
सायना नेहवाल कुआलालम्पुर में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सुपरसीरीज फाइनल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में विश्व की नम्बर एक खिलाडी और ओलंपिक चैम्पियन चीन की ली जुरइ से हार गई। ली जुरइ ने साइना को ग्रुप.बी. के मैच में २१-९ , २१-१४ से पराजित किया। 
लगातार दूसरी हार से साइना के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बहुत कम रह गई है। सायना को टूर्नामेंट के पहले दिन जापान की मिनात्सू मितानी से हार का सामना करना पडा था।
-------
नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जूनियर विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट में हालैंड. मलेशिया, जर्मनी और फ्रांस ने आज अपने - अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

इस बीच भारत नौवे से १२ वें स्थान के लिए इस समय अर्जेंटीना के साथ खेल रहा है। 
-------
प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर सरकार ने त्रिपुरा के सभी इलाकों में आकाशवाणी के कार्यक्रमों के सुचारू प्रसारण के लिए अगरतला और बिलौनिया में लगे ट्रांसमीटरों का यथाशीघ्र आधुनिकीकरण करने को कहा है। उन्होंने आज अगरतला में दूरदर्शन केन्द्र के प्रसारणों को बेहतर बनाने के उपायों पर भी चर्चा की। 

Tuesday, 10 December 2013

1400 HRS.    
10 December, 2013
THE HEADLINES:
  • Stalemate continues over government formation in Delhi; Harsh Vardhan says BJP can not stake claim as it does not have numbers. Aam Aadmi Party not to support either BJP or Congress or take support from them.
  • Vasundhra Raje stakes claim to form a new government in Rajasthan.
  • Lok Sabha adjourned for the day.
  • Minister of State in PMO, V Narayanasamy says discussion and passage of Lokpal Bill in Parliament is priority of the government.
  • Supreme Court asks Centre to issue a fresh list of persons eligible to use red beacon.
  • Sensex loses 130 points; Rupee weakens 12 paise against the dollar.
<><><><>
Stalemate continues in Delhi on government formation as neither BJP nor Aam Aadmi Party are willing to stake claim to form the new government in the National Capital. Dr Harsh Vardhan who was elected as leader of BJP legislature party said the party is committed to serve the people of the national capital.  He told reporters that the party cannot form government as it is short of majority.
BJP has emerged as the single largest party in Delhi. But we do not have the numbers. Naturally we cannot stake claim to form the government. The ball is not in our court.
Aam Aadmi Party also elected Arvind Kejriwal as its legislature party leader. He maintained that his party would prefer siting in the Opposition rather than giving or taking support from any party to form the government.   Our correspondent reports, hectic consultations are on in both AAP and BJP camps two days after the Assembly elections threw up a split verdict that gave majority to none in the 70-member Assembly. Against this backdrop, political uncertainty continues to prevail with possibility of President Rule and re-election looming large.
<><><><>
The  leader of Rajasthan BJP legislature party Vasundhara Raje today called on  Governor Margaret Alva to stake claim to form the government in the state. This  follows her party's landslide win in the Assembly polls.  The oath ceremony will take place on December 13. Ms. Raje was elected as the BJP legislature party leader in Rajasthan yesterday.
<><><><>
Proceedings in both Houses of Parliament were disrupted amidst noisy scenes by several members on various issues including the JPC report on 2G spectrum allocation, Telangana and training of Sri Lankan Navy personnel in India. The Lok Sabha was adjourned for the day while the Rajya Sabha till 2 PM. In the Lok Sabha, members from several parties again rushed to the well of the house as soon as it met after the first adjournment. Members were displaying placards demanding action against the accused in the Muzaffarnagar violence and CBI inquiry into the Chit Fund scam in West Bengal. Members from Andhra Pradesh also trooped into the well of the House, raising slogans and carrying placards of Save Andhra Pradesh. Normalcy was restored in the House briefly when Speaker Meira Kumar referred to the notices for moving No-Confidence Motion against the government by some members from Andhra Pradesh. Later, she adjourned the House for the day as members again rushed to the well. As soon as the Rajya Sabha met after the first adjournment, Ravi Shankar Prasad of the BJP protested against the reported changes made in the dissent note given by him in the JPC report on 2G spectrum allocation. The issue was raised when the JPC report was tabled in the House. Leader of the opposition Arun Jaitley sought a ruling from the Chair questioning whether JPC Chairman has the powers to change the  content of the dissent note. Responding to this, Deputy Chairman P J Kurien said the Chair cannot comment as he has not gone through the report. This led to furore and BJP members trooped into the well raising slogans against the government. Two TDP members also rushed to the well opposing the bifurcation of Andhra Pradesh. Taking note of the situation, Deputy Chairman, P J Kurien adjourned the House till 2 PM.
<><><><>
The BJP has said the government should not expect any cooperation from it in Parliament in view of controversies over the JPC report on 2G spectrum allocation. Talking to reporters after the BJP Parliamentary Board meeting in New Delhi, Ravi Shankar Prasad alleged, the government has tried to cover up the corrupt practices in the allocation of 2G spectrum. He said in spite of documentary evidence, the JPC report has been maneuvered.
Government should  not  expect any cooperation as the brazen manner it has sought to compel the report  being  tabled in the Lok Sabha inspite of repeated objections by senior leaders.  
Mr. Prasad also alleged the government has not learnt any lesson from the recent assembly election. He accused the government of going to any extent to cover up its misdeeds.
<><><><>  
The government has said that discussion and passage of the Lokpal Bill in Parliament is the priority of the government. Talking to reporters outside Parliament House, Minister of State in PMO V Narayanasamy said that the government has given a notice to the Rajya Sabha Chairman for taking up the bill, as it is pending in the Upper House.
As far as the Lokpal Bill is concerned, I gave a notice to the Chairman, Rajya Sabha towards taking up the Lokpal Bill. And, it went to the select committee of Rajya Sabha, the select committee gave recommendations. We accepted one of the recommendations given by them. The government is ready to debate and discuss and then to pass the Lokpal Bill. But the House has to run.
<><><><>
Social activist Anna Hazare has began his indefinite fast this morning at Ralegan Siddhi in Ahamadnagar District of Maharashtra.  Mr. Hazare started his agitation again for getting the Jan Lokpal bill approved in the ongoing winter session of Parliament. Speaking to the reporters yesterday, Mr. Hazare said that he will end his fast only after Rajya Sabha approves the bill. He also criticized Prime Minister Manmohan Singh and Congress President Sonia Gandhi for the delay in passing the bill. Elaborate security arrangements have been made at Ralegan Siddhi.
<><><><>  
Several terrorist modules have been busted by sharing intelligence inputs between the States and the Central Security and Law Enforcement Agency. Minister of State for Home R.P.N. Singh gave this information in the Lok Sabha today.  In a written answer he informed the House that the terrorists communicate through e-mails, Facebook, chat forms, data card and GPRS.
<><><><>
The Centre has approved the construction and upgradation of 14 hundred kilometers of roads along the Indo-Nepal border.  This is meant to facilitate an effective movement of the Sashastra Seema Bal, SSB. These roads will be completed by March, 2016.  The cost involved is over 38 thousand crore rupees.  Minister of State for Home Mullappally Rmachandran gave this information in the Lok Sabha today. In a written reply he said the Centre has also approved the construction of a 313- kilometre long road along the Indo-Bhutan border.
<><><><>  
Members of Parliament from Congress and its alliance partners in Kerala today staged a dharna in Parliament House compound. They were demanding a ban on import of natural rubber saying that around one million small farmers are engaged in rubber production in the state.
[]<><><>[]
The Supreme Court today held that red beacon be allowed to be used only by persons holding constitutional posts and high dignitaries.  A bench headed by Justice G S Singhvi asked the Centre to issue a fresh list of people eligible for using red beacon on their vehicles and asked the Government to amend the rule within three months. The bench also said the state governments cannot enlarge the list of VIPs eligible for red beacon. The court passed the order on a PIL filed by Uttar Pradesh resident Abhay Singh on misuse of red beacon.
<><><><>
The Maharashtra government today informed the Bombay High Court that it will table the Adarsh inquiry commission report during the ongoing winter Assembly session. Assistant government pleader G W Mattos told this to a division bench of Justices V M Kanade and M S Sonak. The bench was hearing a petition filed by Maharashtra BJP unit seeking a direction to the government to table the report before the Legislature. The government had yesterday sought dismissal of the petition on the ground that under section 3(4) of the Commission of Inquiry Act, it is not mandatory on the state government to table the report
<><><><>
Home Minister Sushilkumar Shinde today said government is examining an NGO's letter on snooping of a woman in Gujarat. Mr Shinde was talking to reporters on the sidelines of the monthly press conference of his ministry in New Delhi. On Telangana Bill, which was recently approved by the Cabinet and was supposed to be referred to Andhra Pradesh Assembly by the President, Mr Shinde said it has not been sent to the Assembly yet. On Lokpal Bill, he said government's intention is very clear and wants to pass the bill in the current session of Parliament.
<><><><>
Trinamool Congress Chief and West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee has ruled out alliance with any party and said her party will go alone in the 2014 Lok Sabha elections. Talking to reporters outside Parliament today, she appealed to the regional parties to come together. Ms Mamata attributed the rout of the Congress in the Assembly elections to the wrong policies followed by UPA government. Replying to a question, she said her party is in favour of United Andhra Pradesh.
<><><><>
President Pranab Mukherjee arrived Johannesburg today to attend a memorial service in honour of South Africa's anti-apartheid icon Nelson Mandela, whose death triggered an unprecedented outpour of rich tributes worldwide.President Mukherjee is one of six heads of state who will address the crowd at the memorial service. Mr Mukherjee will join the heads of governments and states from more than 53 countries, including US President Barack Obama, in the two-hour long memorial service to be held at  FNB Stadium.  President Pranab Mukherjee is accompanied by UPA Chairperson Sonia Gandhi, Leader of Opposition Sushma Swaraj, Union Commerce Minister Anand Sharma, CPI-M leader Sitaram Yechury and BSP leader Satish Mishra.
<><><><> 
The Prime Minister has assured the family members of Captain Sunil James for his release from Togo jail. The assurance was given by Dr Manmohan Singh to Captain James’ wife and other family members when they met him in New Delhi today. Rakesh Madappa, the brother-in-law of Captain James, told media persons outside Parliament that a Joint Secretary from PMO has been deputed to look into the matter.
The Prime Minister was kind enough to tell us that his office is doing everything that is possible to secure either complete, full and final release of Captain Sunil James, or, on humanitarian grounds, atleast pardon a release for a few weeks so that he could come back to India and fulfill his duties as a father and be able to bury his son.
Captain James was arrested in Togo in July this year on charges of helping pirates when they attacked his ship Merchant Tanker Ocean Centurion off the coast of Togo.
<><><><>
The Sensex at the Bombay Stock Exchange lost some more ground in afternoon trade, and stood 130 points, or 0.6 percent in negative territory, at 21,197 a short while ago. Earlier in the morning, the Sensex had declined 49 points, or 0.2 percent, to 21,277 on profit-booking by funds and retail investors after recent strong gains, amid weak Asian Bourses. The 30-share Sensex had gained almost 620 points in the previous three trading sessions, and hit a record closing high of 21,326, yesterday.  Stock markets in Japan, Taiwan, South Korea, Singapore, and Hong Kong had posted modest losses of up to 0.4 percent, today, on speculation that the US Federal Reserve may soon start cutting back its monetary stimulus. The US Dow Jones Industrial Average had ended almost unchanged in yesterday's trade.
<><><><>
At the interbank foreign exchange market, the rupee gave up all its initial gains against the US dollar, on fresh dollar demand from importers, and stood 12 paise lower, at 61.25 to the US currency, in intra - day trade, today. The rupee had closed at 61.13 to the dollar in yesterday's trade. 
<><><><> 
Rajya Sabha  has been adjourned for the day.
<><><><>
Human Rights Day is being observed today to renew efforts to protect and promote human rights across the world. It commemorates the day the UN General Assembly adopted the Universal Declaration of Human Rights in 1948 as the common standard of achievement. This year the theme is - "20 years: working for your rights" marking the 20th anniversary of the Office of High Commissioner for Human Rights. In his message, Chairperson of National Human Rights Commission, NHRC, Justice K G Balakrishnan asked people to resolve to help maintain a value-based society and stand up for the promotion and protection of human rights. Observing the day,  the NHRC organised a programme in New Delhi which was addressed by Vice President Hamid Ansari.
<><><><>

India will clash with Korea in its must-win final Pool-C match of the Men's Junior Hockey World Cup at New Delhi today. The match will be played at the Major Dhyan Chand National Stadium at 8 in the evening. With a victory and a defeat, India is, currently, third in the Group with 3 points. India had lost to the Netherlands, 2-3, in their opener, while they had defeated Canada, 3-2 in their last match on Saturday.
१० दिसम्बर, २०१३
दोपहर समाचार
१४३०
मुख्य समाचार :
  • दिल्ली में सरकार गठन पर गतिरोध जारी। भाजपा नेता डॉ० हर्षवर्धन ने कहा, पार्टी बहुमत न होने के कारण सरकार बनाने का दावा नहीं कर सकती। आम आदमी पार्टी ने कहा, वह भाजपा या कांग्रेस को न तो समर्थन देगी और न ही इनसे समर्थन लेगी।
  • राजस्थान में वसुंधरा राजे ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।
  • संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित।
  • प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा, लोकपाल विधेयक पर संसद में चर्चा कराना और उसे पारित कराना सरकार की प्राथमिकता।
  • उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र से वाहनों पर लाल बत्ती के उपयोग करने के लिए पात्र लोगों की नई सूची जारी करने को कहा।
  • बम्बई शेयर बाजार के दोपहर बाद के कारोबार में सेन्सेक्स में एक सौ अंक से अधिक की गिरावट। डॉलर के मुकाबले रूपया १२ पैसे कमजोर।
-----
दिल्ली में नई सरकार के गठन पर गतिरोध जारी है। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी में से कोई भी सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए तैयार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता डॉ० हर्षवर्द्धन ने कहा है कि उनकी पार्टी राजधानीवासियों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, इसलिए वह सरकार नहीं बना सकती।
 
हम सरकार बनाने की पहल नहीं कर सकते हैं और हम किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की या दूसरी पार्टियों की डिस्टर्ब करने की राजनिति में कतई विश्वास नहीं रखते हैं। इसलिए अब हमारी कोर्ट में तो बॉल है नहीं।
उधर, आम आदमी पार्टी विधायक दल के नेता अरविन्द केजरीवाल ने भी कहा है कि उनकी पार्टी सरकार बनाने में किसी को सहयोग देने या लेने की बजाय विपक्ष में बैठना पसन्द करेगी। मौजूदा हालात में दिल्ली में सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और राष्ट्रपति शासन तथा फिर से चुनाव की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं।
-----
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की नेता वसुंधरा राजे ने आज राज्यपाल मारग्रेट अल्वा से मुलाकात कर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। पार्टी विधायक दल ने कल श्रीमती राजे को अपना नेता चुना था। वे शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।  भारतीय जनता पार्टी को दो सौ सदस्यों वाली राज्य विधानसभा की १९९ सीटों पर हुए चुनाव में १६२ सीटों के साथ भारी बहुमत मिला है। 
-----
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में कल डॉक्टर रमण सिंह को सर्वसम्मति से दल का नेता चुना गया। डॉक्टर रमण सिंह राजधानी रायपुर में १२ दिसंबर को पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के शिवराज सिंह चौहान को शुक्रवार को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुना जाएगा। श्री चौहान शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर बाद भोपाल में जम्बुरी मैदान में होगा।
-----
मिजोरम में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने ४० सीटों की विधानसभा में ३३ सीटें जीतकर दो तिहाई बहुमत प्राप्त कर लिया है। कांग्रेस पांचवी बार राज्य में सत्ता में आई है। इस बीच वोटिंग मशीन में खराबी की वजह से दक्षिणी मिजोरम के  लाँगतलाइ पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र में कल वोट डाले जायेंगे। 
-----
संसद के दोनों सदनों में टू जी स्पैक्ट्रम आवंटन के बारे में जेपीसी रिपोर्ट, तेलंगाना और भारत में श्रीलंका के नौसैनिकों को प्रशिक्षण सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर शोर-शराबे के कारण कार्यवाही में रूकावट आई। दोनों सदनों की कार्यवाही पहले १२ बजे तक स्थगित की गई, बाद में लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए और राज्यसभा की दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। बाद में राज्यसभा की कार्यवाही भी दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही विभिन्न दलों के सदस्य सदन के बीचोबीच आ गये। वे मुजफ्‌फरनगर हिंसा के आरोपियों पर कार्यवाही और  पश्चिम बंगाल में चिटफण्ड घोटाले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। आंध्रप्रदेश से सांसदों ने सदन के बीचोंबीच आकर आंध्रप्रदेश बचाओ के नारे लगाए।  राज्यसभा की कार्यवाही १२ बजे जब दोबारा शुरू हुई, तो भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने टू जी स्पैक्ट्रम आवंटन के बारे में जेपीसी रिपोर्ट में उनके द्वारा दिये गये असहमति नोट में बदलाव की खबरों को लेकर  विरोध व्यक्त किया। इससे पहले सदन में जेपीसी रिपोर्ट रखी गई। तेलगूदेशम पार्टी के दो सदस्य भी आंध्रप्रदेश के विभाजन का विरोध करते हुए सदन के बीचोबीच आ गये। शोर-शराबे के बीच उपसभापति पी जे कुरियन ने कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी और बाद में कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
-----
भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि टू जी स्पैक्ट्रम आवंटन पर जेपीसी रिपोर्ट पर विवाद के मद्देनजर सरकार को संसद में उससे सहयोग की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। पार्टी नेता रविशंकर प्रसाद ने नई दिल्ली में पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद कहा कि सरकार ने टू जी स्पैक्ट्रम आवंटन में भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि दस्तावेजी सबूतों के बावजूद ऐसा किया गया है। 
 
२जी की जेपीसी की रिपोर्ट एक फ्रॉड रिपोर्ट है। दस्तावेज के बाद सच्चाई को छुपाने की कोशिश की गई। ये सरकार इस चुनाव में कोई लैसन नहीं लर्न कर रही है। जानबूझ कर भ्रष्टाचार को छुपाने वाले बचाने वाले रिपोर्ट को इस तरह से रखने की कोशिश कर रही है। 
-----
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आज कहा कि सरकार गुजरात में एक महिला की जासूसी के संबंध में एक गैर सरकारी संगठन के पत्र की जांच कर रही है। श्री शिंदे आज नई दिल्ली में अपने मंत्रालय के मासिक संवाददाता सम्मेलन से अलग पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत और आन्ध्रप्रदेश विधानसभा को राष्ट्रपति द्वारा भेजे जाने वाले तेलंगाना विधयेक के बारे में श्री शिंदे ने बताया कि अभी इसे विधानसभा को नहीं भेजा गया है। लोकपाल विधेयक पर उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ है और वह इसे मौजूदा सत्र में पारित करना चाहती है।
-----
राज्यों और केन्द्र की सुरक्षा तथा कानून लागू करने वाली  एजेंसियों के बीच खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान से अनेक आतंकवादी गुटों का पर्दाफाश हुआ है। गृह राज्यमंत्री आर० पी० एन० सिंह ने आज लोकसभा में यह जानकारी दी। एक लिखित जवाब में उन्होंने सदन को सूचित किया कि आतंकवादी ईमेल, फेसबुक, चैट, डाटाकार्ड और जीपीआरएस के माध्यम से परस्पर बातचीत करते हैं। 
-----
आज मानवाधिकार दिवस के अवसर पर  संसद में दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों ने मानवाधिकार दिवस के महत्व का उल्लेख किया। लोकसभा में अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा कि देश में धर्म, जाति, स्त्री-पुरुष  और सम्प्रदाय के आधार पर भेदभाव के बिना सभी नागरिकों के मानवाधिकारों की रक्षा की गई है।राज्यसभा में सभापति हामिद अंसारी ने कहा कि मानवीय गरिमा और मौलिक अधिकारों के प्रति सम्मान हमारे संविधान में निहित है और हमने मानवाधिकारों की रक्षा करने और बढ़ावा देने के लिए हमेशा समर्पण से काम किया है। 
-----
सरकार ने कहा है कि संसद में लोकपाल विधेयक पर चर्चा कराना और उसे पारित कराना सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी नारायणसामी ने संसद के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सरकार ने राज्यसभा में लंबित पड़े इस विधेयक के बारे में सदन  के सभापति को नोटिस दिया है। सामाजिक कार्यकत्ता अन्ना हजारे के भूख-हड़ताल के सवाल पर उन्होंने बताया कि श्री हजारे को पत्र लिखकर सरकार की प्राथमिकता बताई जा चुकी है।
 
हमारी तरफ से उनको लैटर लिख के मैंने बताया लोकपाल बिल अभी स्टैंडिंग कमेटी में गया है राज्य सभा से। स्टैंडिंग कमेटी का रिपोर्ट आया। रिपोर्ट आने के बाद यहां राज्यसभा में पैंडिंग है।   
    
इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने जन लोकपाल विधेयक संसद के मौजूदा सत्र में पास करने के लिए दबाव बनाने के वास्ते आज फिर से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया। वे महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में रालेगण सिद्धी में अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वे अपना अनशन तभी खत्म करेंगे, जब राज्यसभा में ये विधेयक पारित हो जाएगा।
-----
कांग्रेसी सांसदों और केरल में पार्टी के  सहयोगी दलों के सदस्यों ने आज संसद परिसर में धरना दिया। वे राज्य में प्राकृतिक रबड़ के आयात पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे थे कि राज्य में दस लाख छोटे किसान रबड़ उत्पादन में लगे हुए हैं । 
-----
उच्चतम न्यायालय ने  कहा है कि वाहनों पर लाल बत्ती की इजाजत केवल संवैधानिक और अति विशिष्ट व्यक्तियों को ही दी जानी चाहिए। न्यायमूर्ति जी. एस. सिंघवी की अध्यक्षता वाली एक खंडपीठ ने केन्द्र सरकार से कहा है कि वह वाहनों पर लाल बत्ती का उपयोग करने के पात्र लोगों की एक नई सूची जारी करे।  खंडपीठ ने यह भी कहा कि राज्य सरकारें वाहनों पर लाल बत्ती लगाने के पात्र लोगों की सूची में विस्तार नहीं कर सकतीं। न्यायालय ने वाहनों पर लाल बत्ती का दुरूपयोग रोकने का आग्रह करने संबंधी उत्तर प्रदेश निवासी अभय सिंह की एक जनहित याचिका पर यह आदेश जारी किया।
-----
महाराष्ट्र सरकार ने आज बम्बई उच्चन्यायालय को सूचना दी है कि वह मौजूदा शीतकालीन सत्र में आदर्श जांच आयोग की रिपोर्ट पेश करेगी। सहायक सरकारी अधिवक्ता जी डब्ल्यू मट्टोस ने न्यायमूर्ति वी एम कानाडे और न्यायमूर्ति एम एस सोनक की एक खंडपीठ को यह सूचना दी है। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने अदालत में याचिका दायर करके मांग की थी कि रिपोर्ट को विधानसभा के समक्ष पेश करने के संबंध में सरकार को निर्देश दिया जाए। सरकार ने कल इस आधार पर याचिका खारिज करने की मांग की थी कि कमीशन ऑफ इंक्वायरी एक्ट की धारा ३(४) के तहत राज्य सरकार के लिए रिपोर्ट को सदन में पेश करना अनिवार्य नहीं है। 
-----
केन्द्र ने भारत-नेपाल सीमा पर १४ सौ किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण और आधुनिकीकरण की अनुमति दे दी है।  इससे सशस्+त्र सीमा बल-एस एस बी को आवागमन की अच्छी सुविधा मिल सकेगी।  ये सड़के मार्च २०१६ तक तैयार हो जायेंगी। इसमें ३८ हजार करोड़ रूपये खर्च होंगे। गृह राज्यमंत्री मुल्लापल्ली रामचन्द्रन ने आज लोकसभा में यह जानकारी दी । 
-----
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी  ने २०१४ के लोकसभा चुनावों में किसी पार्टी के साथ गंठबंधन से इंकार किया है और कहा है कि उनकी पार्टी अकेले ही यह चुनाव लड़ेगी। संसद के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने क्षेत्रीय पार्टियों से एकजुट होने की अपील की। 
-----
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी आंदोलन के नायक नेल्सन मंडेला की शोक सभा में शामिल होने के लिए जोहानसबर्ग पहुंच गए हैं। श्री मुखर्जी विश्व के उन छह राष्ट्राध्यक्षों में शामिल हैं जो शोक सभा को संबोधित करेंगे। एफएनबी स्टेडियम में होने वाली दो घंटे की शोक सभा में अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित ५३ से अधिक देशों के शासनाध्यक्ष और राष्ट्राध्यक्षं शामिल होंगे। नेल्सन मंडेला २०१० में फुटबाल विश्वकप के दौरान आखिरी बार इस स्टेडियम में सार्वजनिक रूप से सबसे सामने आए थे। श्री मुखर्जी के साथ दक्षिण अफ्रीका पहुंचने वाले प्रतिनिधिमंडल में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सीताराम येचुरी और बहुजन समाज पार्टी के सतीश चंद्र मिश्रा शामिल है।
-----
बम्बई शेयर बाजार के तीसरे पहर के कारोबार में सेन्सेक्स में एक सौ अंक से अधिक की गिरावट आयी है। शुरूआती कारोबार में सेन्सेक्स ४९ अंक की गिरावट के साथ २१ हजार २७७ पर खुला। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच   फंडो और खुदरा निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली की वजह से यह गिरावट आई।  अब से कुछ देर पहले यह ८६ अंक गिरावट के साथ २१हजार २३९ पर था।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी १५ अंक गिरकर ६ हजार ३४८  पर खुला।  अब से कुछ देर पहले ३६ अंक गिरकर ६ हजार ३२७ पर था। अंतरबैंक विदेशी मुद्राबाजार के शुरूआती कारोबार में आज रूपया डॉलर के मुकाबले १५ पैसे मजबूत हुआ, लेकिन बाद में यह अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सका और रूपया १२ पैसे की गिरावट के साथ ६१ रूपये २५ पैसे प्रति डॉलर पर आ गया।  
-----
आज मानवाधिकार दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विश्वभर में मानवाधिकार के संरक्षण और सम्वर्द्धन के प्रयासों को तेज करना है। १९४८ में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानवाधिकार घोषणा पत्र स्वीकार किया था। 
-----
नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले जा रहे जूनियर विश्व कप पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के ग्रुप-सी के मैच में आज भारत का मुकाबला कोरिया से होगा। मैच रात आठ बजे से खेला जाएगा। 
0815 HRS.
    10th December, 2013


THE HEADLINES:

  • Congress retains power in Mizoram;  Secures Two-third majority in the40-member Assembly.
  • Cabinet Committee on Uttarakhand approves 7,346 crore rupees for the relief and rehabilitation of flood-ravaged state.
  • President to attend memorial service of anti-apartheid icon and former South African President Nelson Mandela in Johannesburg.
  • Human Rights Day being observed today.
  • India to clash with Korea in a must win final Pool-C match of the Men's Junior Hockey World Cup at New Delhi.
[]><><><[]
The ruling Congress has secured two-third majority in the Mizoram Assembly by winning 33 seats in the 40-member House. The opposition Mizoram Democratic Alliance secured six seats and Zoram Nationalist Party, BJP, NCP and JMB did not secure any seat. The Congress had secured 32 out of 40 seats in 2008 Assembly elections. Chief Minister and MPCC President Lal Thanhawla won from both Serchhip and Hrangturzo seats. However, Finance Minister Mr Liansailova and Tourism Minister S Hiato lost the elections.
The results were declared for 39 seats. Re-poll for Lawngtlai East Constituency in Southern Mizoram will be held tomorrow. It was necessitated due to a defect in an EVM. The counting will take place on Thursday.  Counting took an arduous 15 hours yesterday, due to a technical problem and power disruptions. More from our correspondent:
Congress retains power in Mizoram for the second consecutive term securing a comfortable absolute majority of 33 out of 40 seats. Chief Minister Lalthanhawla is poised to retain the hot seat once again. The opposition MDA managed to secure only 6 seats. According to the Congress Spokesperson David M. Thangliana, the party is convening a meeting soon to decide on the induction of council of ministers. It is to be seen whether the congress will be able to fulfill the aspirations of the people of Mizoram as promised in their election manifesto. Jonathan L Hnamte, AIR News, Aizawl.
 []<><><>[]
With the results of five state assembly elections out, political parties are taking stock of the post poll scenario. BJP has elected Vasundhara Raje in Rajasthan and Raman Singh in Chhattisgarh as leaders of legislative parties; while it will take the decision on electing Shivraj Singh Chouhan as leader of the legislative party on Friday. Vasundhara Raje will take oath as the Chief Minister of Rajasthan on 13th of  December. Dr. Raman Singh will take the oath of Chief Minister on December 12 in Raipur.  In Delhi, though the BJP has emerged as the single largest party, no group is in a position to form the government. BJP's Chief Ministerial candidate in Delhi, Dr. Harsh Vardhan has said, he will not stake claim to form the government and will prefer to sit in opposition as his party is short of majority. 28 Aam Aadmi Party legislators unanimously elected Arvind Kejriwal as their leader.  A decision in this regard was taken at the party's meeting in New Delhi last evening.
 []<><><>[]
 The Cabinet Committee on Uttarakhand, headed by Prime Minister Manmohan Singh, has sanctioned 7,346 crore rupees for the relief and rehabilitation of flood-ravaged state. A statement issued by the Uttrakhand Government in Dehradun said that the decision was taken during a meeting in New Delhi. 
Of the 7,346 crore rupees, 1,885 crore rupees will be given for Centre-aided schemes and 1,200 crore rupees for schemes under the National Disaster Relief Fund. 
 []<><><>[]
 The Union Cabinet has approved the finalization of the reserve price for auction of spectrum in 1,800 Megahertz band for all service areas in the country. An official release said, the Cabinet fixed the start price for the sale of spectrum in the 1,800 MHz band at a pan-India rate of 1,765 crore rupees per MHz. It also approved the reserve price for auction for 900 MHz band in Metro service areas of Delhi, Mumbai and Kolkata. The reserve price for 900 MHz band in Delhi will be 360 crore rupees per MHz, in Mumbai it, will be 328 crore rupees and in Kolkata, it will be 125 crore rupees.
[]><><><[]
 The Privilege Committee of Jammu and Kashmir Legislative Council has decided to ask former Army Chief General VK Singh to appear in person before the Committeeon the 9th of January, 2014. He has been asked to appear in person to explain his position on allegations that politicians in the state were paid by the Army. There is a privilege motion pending against him in the House in this regard. The decision was taken at a meeting of the Privilege Committee held in Jammu yesterday, under the chairmanship of Jugal Kishore Sharma. Members of Legislative Council, MLCs, Devender Singh Rana, Ravinder Kumar Sharma, Ghulam Nabi Monga, Ali Mohammad Dar and Showkat Hussain Ganai were also present at the meeting.
[]><><><[]
 The Supreme Court has sought replies from the Centre and Nuclear regulator Atomic Energy Regulatory Board, AERB on a plea against the commissioning of the Kudankulam Nuclear Power Project in Tamil Nadu. A bench of justices KS Radhakrishnan and Dipak Misra yesterday issued notices to the Department of Atomic Energy, Ministry of Environment and Forests, AERB, Nuclear Power Corporation of India Ltd., Tamil Nadu government and its pollution control board.
The petitioner had filed the plea on the ground that the directions of the Supreme Court on ensuring safety in and around the plant have not been complied with. The court posted the matter for hearing in January.
 []><><><[]
The memorial service of anti-apartheid icon and former South African President Nelson Mandela will be held in Johannesburg today. President Pranab Mukherjee is among over 90 heads of state and government, who will attend the memorial service. President Pranab Mukherjee left for Johannesburg last night. In his departure statement, Mr. Mukherjee said that Nelson Mandela's life was a living example of human strength and courage in the face of brute force and gross injustice. He said that the iconic leader was the last of the giants who led the world’s struggle against colonialism.
The President is accompanied by a delegation, which includes UPA Chairperson Sonia Gandhi, Commerce and Industry Minister Anand Sharma, Leader of the Opposition in the Lok Sabha Sushma Swaraj and Members of Parliament, Sitaram Yechuri and Satish Chandra Mishra. He will return home tomorrow.
Mr. Mukherjee is among the six heads of state who will address the  gathering at the memorial service. US President Barack Obama, Brazilian leader Dilma Rousseff, Hifikepunye Pohamba of Namibia and Raul Castro of Cuba as well as Chinese Vice-President Li Yuanchao are the other leaders, who will address the congregation.Mandela passed away on Thursday last, after a prolonged illness.
 []<><><>[]
 India has welcomed the inking of the first disarmament treaty at the Biological Weapons Convention in Geneva. The treaty banned an entire class of biological weapons of mass destruction. Through this instrument, 170 State Parties have pledged never to develop, produce, stockpile or otherwise acquire or retain biological weapons. They have also committed not to use, in any way, biological agents for protective or other peaceful purposes.
 []<><><>[]
 The World Innovation Summit for Health, WISH-2013 gets underway in Qatar capital, Doha today. Leading health care experts on global health systems and policy implementation will discuss , practical and innovative solutions to tackle global health challenges  over the next two days. More from our West Asia Correspondent:
The WISH Summit -2013 has the focus on eight areas: Obesity, Mental health, Integrated and accountable care End-of-life, Road traffic accidents ,Empowering patients, Antimicrobial resistance and Big data. These are among the challenges which call for an innovative practices which can make healthcare not only available but affordable as well. A Global Diffusion of Health Innovation Report will be issued for the first time to show how the national healthcare systems of Brazil, England, India, Japan, Qatar, South Africa, Spain and USA have contributed to global change.  Atul K Tiwary, AIR News, Doha.
 []<><><>[]
 Human Rights Day is being observed today to bring to light, the Universal Declaration of Human Rights. Events, focused on the Declaration, have been organised across the globe to educate people, particularly the youth, on their human rights and the importance of upholding them. The theme this year is, '20 years: Working for your rights'.
On the occasion, NHRC has organised a programme in New Delhi today. Vice President Mohammed Hamid Ansari will address the function. A report:
Human rights is a topic that should concern all of us. Especially women who have historically been without rights and protection.  India has been striving to protect and promote Human Rights of its citizens including women.  The Human Rights issues in India relate to trafficking of women and children, food  security, right to education and health, disappearance of people, displacement of   persons due to disasters, conflict and development, child labour, custodial deaths and violation of Human Rights in prisons.  On these issues, The National Human Rights Commission of India  is not only dealing with individual cases but also issuing policy  guidelines for implementing agencies. with PRATYUSH GHOSH this is Lalima Aneja Dang for AIR NEWS NEW DELHI.
 []<><><>[]
 India will clash with Korea in its must-win final Pool-C match of the Men's Junior Hockey World Cup at New Delhi today. The match will be played at the Major Dhyan Chand National Stadium at 8 in the evening. With a victory and a defeat, India is, currently, third in the Group with 3 points. India had lost to the Netherlands, 2-3, in their opener, while they had defeated Canada, 3-2 in their last match on Saturday. The Netherlands will take on Canada at 6 PM, in the other Pool-C match today.
 []<><><>[]
 Large-scale violence broke out in Singapore for the first time in 40 years, when South Asians set fire to vehicles and clashed with police in the district known as Little India late on Sunday. The clash took place over the death of an Indian national, who was killed in a bus accident.  Singapore police have arrested 27 South Asians, saying that more will be held soon. Out of 27 arrested, 24 were said to be Indians.
[]><><><[]

NEWSPAPER HEADLINES 
 
  • "Politics of pahle AAP may propel L-G to power" reads the Pioneer front page headline. The paper adds as the 2 leading parties in Delhi-BJP and AAP are reluctant to stake claim to form a government in Delhi, the focus is now shifting to lieutenant Governor Najeeb Jung, who according to the rule book can call for the President's rule.
  • The Hindustan Times on its front page writes that Sharad Pawar has attacked the Congress saying, its dismal show in the assembly elections is due to weak leadership. Quoting him the paper writes "People need strong, decisive and result oriented leaders, they don't need weak rulers".
  • Stocks indices surged to close at record high and the rupee strengthened further against the U.S. dollar following poll results of four states writes almost all papers. The Financial Express covers it under the headline "Sensex at lifetime high as investor see lotus bloom".
  • The Tribune's front page story reads that the progressive Punjab Investor Summit got off to a flying start with 21 companies signing agreements with Punjab government entailing an investment of Rs. 55,000 crore and creation of an estimated one lakh jobs.
  • The Indian Express on its front page writes that Iran wants a high-level business delegation from India to test for HIV before issuing Visas, angering New Delhi as such a demand is seen as discriminatory and politically incorrect.
  • The Times of India reports that a powerful icy storm system is sweeping across the US, resulting in temperatures dropping to minimum 29 degrees Celsius and lower resulting in deaths, power cuts and massive travel disruption with nearly 3200 flights being cancelled.
  • Facebook is considering giving its users a less cheery alternative to the "LIKE" option - a "Sympathise" button. If a user were to tag his or her status with a negative emotion, the "Sympathise" button would automatically replace the "like" button writes the Asian Age.
१० दिसम्बर, २०१३
समाचार प्रभात
०८००
------
मुख्य समाचार :
  • मिज+ोरम में कांग्रेस की सत्ता बरकरार, ४० सदस्यों की विधानसभा में दो तिहाई बहुमत।
  • उत्तराखंड पर मंत्रिमंडल समिति ने आपदा प्रभावित राज्य में राहत और पुनर्वास के लिए ७३ अरब ४६ करोड़ रुपए मंजूर किये।
  • राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी रंगभेद विरोधी आंदोलन के प्रतीक और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की स्मृति सभा में शामिल होंगे।
  • आज मानवाधिकार दिवस मनाया जा रहा है।
  • नई दिल्ली में पुरूषों के जूनियर हॉकी विश्व कप में पूल-सी के मैच में भारत का सामना कोरिया से, अगले दौर में पहुंचने के लिए भारत का यह मैच जीतना जरूरी।
------
मिजोरम में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने ४० सीटों की विधानसभा में ३३ सीटें जीतकर दो तिहाई बहुमत प्राप्त कर लिया है। कुल ३९ सीटों के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें विपक्षी एमडीए गठबंधन ने ६ सीटें जीती हैं। हमारे संवाददाता ने बताया कि ज+ोराम नेशनलिस्ट पार्टी, भाजपा, एनसीपी और जय महाभारत खाता भी नहीं खोल सकीं।

मिजोरम में कांग्रेस पांचवी बार सत्ता में आई है। रिकॉर्ड नौवीं बार चुनाव जीते लालथनहावला का दोबारा मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है। विपक्षी एम डी ए को केवल छह सीटें मिली हैं। कांग्रेस प्रवक्ता डेविड एम थांगलियाना के अनुसार मंत्रिपरिषद में शामिल होने के बारे में फैसले के लिए पार्टी की जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। अब यह देखना है कि क्या कांग्रेस मिजोरम की जनता की उन अपेक्षाओं को पूरा करेगी जिनके लिए उसने चुनाव घोषणा पत्र में वायदा किया गया था। जोनेथन एल नामटे की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से मैं शशिभूषण त्रिपाठी।

इस बीच वोटिंग मशीन में खराबी की वजह से दक्षिणी मिजोरम के    लाँगतलाइ पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र में कल वोट डाले जायेंगे। मतदान सुबह ७ बजे से शाम ४ बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती १२ दिसम्बर को होगी।
------
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में कल डॉक्टर रमन सिंह को सर्वसम्मति से दल का नेता चुना गया। 

डॉक्टर रमन सिंह राजधानी रायपुर में १२ दिसंबर को पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। 

राजस्थान में श्रीमती वसुंधरा राजे भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की नेता चुनीं गईं हैं। श्रीमती राजे १३ दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। 

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के शिवराज सिंह चौहान को शुक्रवार को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुना जाएगा। श्री चौहान शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर बाद भोपाल में जम्बुरी मैदान में होगा।
------
दिल्ली में सरकार बनाने के बारे में अभी अनिश्चितता बनी हुई है। राजधानी में विधानसभा चुनाव परिणाम में किसी भी राजनीतिक दल को बहुमत नही मिला है। भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उसे ७० में से ३२ सीटें मिली हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को २८ सीटे मिली है, कांगे्रस ने केवल ८ सीटें हासिल हैं।

आम आदमी पार्टी के २८ विधायकों ने कल श्री अरविंद केजरीवाल को नेता चुना। तीनों दलों ने एकदूसरे को समर्थन देने या लेने से इनकार किया है।
------
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करने से पहले उपराज्यपाल नई सरकार के गठन की सभी संभावनाएं तलाशेंगे। श्री शिंदे ने कल नई दिल्ली में कहा कि फिलहाल इस मामले में गृह मंत्रालय की कोई भूमिका नहीं है। 
------
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की उत्तराखंड से संबंधित समिति ने आपदा प्रभावित राज्य में राहत और पुनर्वास के लिए ७३ अरब ४६ करोड़ रूपए की मंजूरी दी है। देहरादून में जारी राज्य सरकार के बयान के अनुसार नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के निवास पर बैठक में यह फैसला लिया गया। इस राशि में से १८ अरब ८५ करोड़ रूपए केन्द्र से सहायता प्राप्त योजनाओं और १२ अरब रूपए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के तहत प्रदान किये जाएंगे।
राज्य सरकार ने इस आपदा में लापता ४ हजार २५ लोगों में से ३ हजार १८० मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए हैं।
------
उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु बिजली परियोजना शुरू किए जाने के खिलाफ दायर एक याचिका पर केंद्र और परमाणु विनियामक ए.ई.आर.बी से जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति के.एस राधाकृष्णन और दीपक मिश्रा की खंडपीठ ने परमाणु ऊर्जा विभाग, पर्यावरण और वन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विनियामक बोर्ड, भारतीय परमाणु विद्युत निगम लिमिटेड, तमिलनाडु सरकार और राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कल नोटिस जारी किए। 
------
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने देश के सभी सेवा क्षेत्रों में १८ सौ मेगाहर्ट्ज बैण्ड के स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य को मंजूरी दे दी है। सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंत्रिमंडल ने १८ सौ मेगाहर्ट्ज बैंड की बिक्री के लिए प्रति मेगाहर्ट्ज १७ अरब ६५ करोड़ रूपए मूल्य को मंजूरी दी है। मंत्रिमंडल ने दिल्ली, मुबंई और कोलकाता के मेट्रो सेवा क्षेत्रों में ९ सौ मेगाहर्ट्ज बैंड की नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य को भी मंजूरी दे दी है।  
------
आकाशवाणी के क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचार सुनने के लिए किसी भी एंड्रॉय्‌ड मोबाइल फोन पर गूगल प्ले स्टोर से ऑल इंडिया रेडियो न्यूज एप्लीकेशन डाउनलोड करें। यह सेवा निःशुल्क है।
------
रंगभेद विरोधी नीति के प्रतीक और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की याद में आज जोहानेसबर्ग में स्मृति सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम एफ.एन.बी स्टेडियम में होगा जहां मंडेला २०१० के विश्वकप फुटबॉल के दौरान अंतिम बार सार्वजनिक रूप से दिखाई पड़े थे। ९० से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। 

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी इसमें शामिल होंगे। उनके साथ यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, संसद सदस्य सीताराम येचुरी और सतीश चंद्र मिश्रा भी जोहानिसबर्ग जा रहे हैं। 

श्री मुखर्जी उन छह राष्ट्राध्यक्षों में हैं जो स्मृति सभा को संबोधित करेंगे। 
------
आज मानवाधिकार दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य मानवाधिकार के वैश्विक घोषणापत्र के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। इस अवसर पर लोगों, विशेष रूप से युवकों को उनके मानवाधिकारों और उन्हें बनाए रखने के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए दुनियाभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

इस बार मानवाधिकार दिवस का विषय है ÷२० वर्ष : अपने अधिकारों के लिए काम करना'। हमारे संवाददाता ने बताया कि यह विषय मानवाधिकारों के संरक्षण और संवर्द्धन के प्रति चुनौतियों का पता लगाने पर भी जोर देता है।

मानवाधिकार एक ऐसा विषय है जो हम सबसे जुड़ा हुआ है। यह विशेष रूप से महिलाओं से ज्यादा संबंधित है जो अपने अधिकारों और सुरक्षा से वंचित रही हैं। १९९३ के वियाना घोषणा के बाद से महिलाओं के अधिकारों को मूलभूत मानवाधिकार के रूप में पहचान मिली। भारत महिलाओं सहित अपने नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन पर जोर देता रहा है। भारत के संदर्भ में कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इनमें बच्चों और महिलाओं की तस्करी, खाद्य सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार, आपदाताओं से बेघर हुए लोग, संघर्ष और विकास, बाल मजदूरी, हिरासत में मौत, जेलों में मानवाधिकार का हनन शामिल है। प्रत्युष घोष के साथ समाचार कक्ष से मैं अलका सिंह।
------
विश्व स्वास्थ्य नवोन्मेष सम्मेलन-विश २०१३ आज दोहा में शुरू हो रहा है। हमारे संवाददाता ने बताया कि दुनियाभर के वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञ, विश्लेषक और विश्व स्वास्थ्य प्रणालियों के नीति-निर्माता अगले दो दिन तक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपस्थित वैश्विक चुनौतियों के नए, व्यावहारिक और स्थायी समाधान तलाशने की दिशा में विचार-विमर्श करेंगे। 

कतर की राजधानी दोहा में हो रहे विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन का उद्देश्य है अभिनव प्रयासों के जरिए सबके लिए स्वास्थ्य के लक्ष्य को हासिल करना। आठ अहम मुद्दे जो चर्चा के केंद्र में हैं उनमें शामिल हैं समेकित और कम खर्च में स्वास्थ्य सुविधाएं हासिल करना मानसिक स्वास्थ्य, मोटापा, सड़क दुर्घटनाएं दवाओं में किटाणु का प्रतिरोध, आंकड़ों और अनुसंधान का विषय और मरीजों को उनके अधिकारो से वाकिफ कराना। इसके अलावा आठ प्रमुख देशों जिनमें भारत भी शामिल है के स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए सफल और अभिनव प्रयासों पर रिपोर्ट जारी की जाएगी जो स्वस्थ समाज के विकास को रेखांकित करती है। सम्मेलन का उद्देश्य स्वास्थ्य से जुड़े तमाम क्षेत्रों के बीच तालमेल और सहयोग बढ़ाना है। अतुल तिवारी आकाशवाणी समाचार दोहा।
------
नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जूनियर विश्व कप पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के ग्रुप-सी के मैच में आज भारत का सामना कोरिया से होगा। मैच शाम आठ बजे से खेला जाएगा। क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को ये मैच जीतना होगा। भारत अभी तीन अंक लेकर ग्रुप में तीसरे स्थान पर है। 

हॉलैंड दोनों मैच जीत कर ग्रुप-सी में शीर्ष पर है और उसने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
------
समाचार पत्रों से
पूर्वी राज्य मिजोरम ने पोंछे कांग्रेस के आंसू- दैनिक जागरण की सुर्खी है। देशबंधु ने वहां कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने की खबर दी है। नवभारत टाइम्स के अनुसार दिल्ली में सरकार बनाने का कोई रास्ता नहीं निकल रहा। पहले आप, पहले आप कर रहे दल। नई दुनिया की सुर्खी है- जीत की हार, राष्ट्रपति शासन के आसार। जनसत्ताका कहना है कि दोबारा चुनाव की आशंका ने विजयी उम्मीदवारों की नींद उड़ा रखी है। 
राजस्थान पत्रिका ने वसुंधरा राजे के विधायक दल की नेता चुने जाने की खबर देते हुए लिखा है कि वे आज दावा पेश करेंगी और १३ को शपथ लेंगी।
इकनॉमिक टाइम्स ने सेंसेक्स में रिकार्ड बढ़ोतरी की खबर देते हुए लिखा है- भाजपा की जीत पर मार्केट हाई। बिजनेस भास्कर के अनुसार- बाजार के गुलशन में भी कमल। पत्र की दूसरी अहम सुर्खी है- शरद पवार ने कांग्रेस नेतृत्व को कमजोर बताया। हरिभूमि का कहना है- पवार ने छिड़का जख्मों पर नमक। बकौल दैनिक जागरण-सहयोगियों की भी नजरों से गिरी कांग्रेस। 
जनसत्ता ने महंगाई और तेलंगाना मुद्दे पर हंगामें के कारण संसद की कार्यवाही स्थगित होने का समाचार दिया है। इसके साथ ही जेपीसी की रिपोर्ट पर चर्चा की इजाजत न देने से पूरे विपक्षी की नाराजगी भी सुर्खियों में है।  दैनिकट्रिब्यून ने तेलंगाना पर कांग्रेसी सांसदों के अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस की खबर दी है। 
अमर उजाला ने लिखा है- ब्लू लाईन पर मैट्रो ने खूब रूलाया। हिन्दुस्तान  ने इसका खुलासा करते हुए लिखा है- सात सौ मीटर तार खराब या चोरी होने से मैट्रो ने मिनटों का सफर घंटों में तय किया। 
अन्ना हजारे के आज से फिर अनशन करने को जनसत्ता, राष्ट्रीय सहारा और नवभारत टाइम्स ने पहले पन्ने पर जगह दी है। 
लम्बे इंतजार के बाद सोमवार को पहली रेलगाड़ी के कटरा पहुंचने की खबर अमर उजाला के पहले पन्ने पर है। राजधानी के १७ मेट्रो स्टेशनों पर अगले साल फरवरी तक पुलिस सहायता बूथ तैयार हो जाने को नवभारत टाइम्स ने महत्व दिया है।
दैनिक भास्कर ने सिंगापुर के लिटिल इंडिया में हिंसा भड़कने और २४ भारतीयों की गिरफ्‌तार होने का जिक्र किया है। 
नेल्सन मंडेला के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति और यूपीए अध्यक्ष के रवाना होने को देशबंधुऔर राजस्थान पत्रिका ने पहले पन्ने पर दिया है।