Tuesday, 5 February 2013


०५.०२.२०१३ 

दोपहर समाचार
१४१५
मुख्य समाचार : -
  • दिल्ली में दिसम्बर के सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में शुरू। पुलिस ने पूरक आरोप पत्र दाखिल किया।
  • वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने बजट लक्ष्य प्राप्त करने के लिए राजस्व अधिकारियो से कर एकत्र करने के प्रयास तेज करने को कहा।
  • उच्चतम न्यायालय का, लापता बच्चों के मुद्दे पर केन्द्र और कई राज्य सरकारों को तत्काल हलफनामा दाखिल करने का निर्देश।
  • सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने जम्मू-कश्मीर में लड़कियों के म्यूजिक बैंड का समर्थन किया।
  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित उत्तर भारत में भारी वर्षा । जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद।
  • आईसीसी विश्वकप महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गु्रप ए के तीसरे और अंतिम मैच में आज मुंबई में भारत का मुकाबला श्रीलंका से।

--------
दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई आज फास्ट ट्रेक अदालत में शुरू हो गयी है। पुलिस ने सिंगापुर के अस्पताल की शव परीक्षा रिपोर्ट के साथ एक पूरक आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया है। इसी अस्पताल में पिछले वर्ष २९ दिसंबर को सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मृत्यु हुई थी। 
अदालत ने शनिवार को १६ दिसंबर के इस सामूहिक दुष्कर्म मामले के पांच अभियुक्तों पर २३ वर्षीय लड़की के अपहरण, उसके साथ दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने सहित कई आरोपों में मुकदमा चलाने का निर्णय किया था।
इस मामले के छठे अभियुक्त को किशोर न्याय बोर्ड ने नाबालिग घोषित किया है और बोर्ड ही उस पर मुकदमा चलाएगा। पुलिस के आरोप पत्र में इसी नाबालिग को सबसे ज्यादा क्रूर बताया गया है। 
------- 
वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने राजस्व अधिकारियो से कर एकत्र करने के प्रयास तेज करने को कहा है ताकि बजट का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। श्री चिदम्बरम ने कहा कि अर्थव्यवस्था के लिए यह कठिन वर्ष रहा है क्योंकि आयात कम हुआ है और विनिर्माण गतिविधियां भी धीमी हुई हैं। श्री चिदम्बरम आज नई दिल्ली में केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। वित्त मंत्री ने कहा कि कर अधिकारी मार्च मे समाप्त हो रहे चालू वित्त वर्ष के बाकी हफ्तों में बजट में निर्धारित लक्ष्यों के भरपूर प्रयास कर रहे है। 
सरकार ने बजट में उत्पाद सीमा और सेवाकर जैसे परोक्ष करों से चालू वित्त वर्ष में पांच लाख पांच हजार करोड़ रूपए जुटाने का लक्ष्य रखा है। परोक्ष करों से आय में अप्रैल से नवंबर तक की अवधि में १६ दशमलव आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि वार्षिक वृद्धि का लक्ष्य २७ प्रतिशत निधारित किया गया है। 
----------
उच्चतम न्यायालय ने लापता बच्चों के मुद्दे पर स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने में विफल रहने के लिए केन्द्र और कई राज्य सरकारों की आलोचना की है। प्रधान न्यायाधीश अल्तमश कबीर की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि लगता है कि किसी को कोई चिंता नहीं है। न्यायालय ने अरूणाचल प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु के मुख्य सचिवों पर भी इस बात के लिए फटकार लगाई कि उन्होंने इस मुद्दे पर व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के उसके आदेश का पालन नहीं किया। न्यायालय ने उनके नाम गैर जमानती वारंट जारी करने की चेतावनी भी दी। केन्द्र और राज्यों को शपथ पत्र दाखिल करने का अन्तिम अवसर देते हुए पीठ ने मामले की सुनवाई इस महीने की १९ तारीख तक स्थगित कर दी। अदालत ने पांच राज्यों के मुख्य सचिवों को अदालत में पेश होने को कहा था जिनमें से केवल गोवा और ओड़िशा के मुख्य सचिव अदालत में पेश हुए थे।
--------
प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने ऐसी शिक्षा व्यवस्था कायम करने को कहा है जो देश को २१वीं सदी में आधुनिक, समृद्ध, प्रगतिशील अर्थव्यवस्था और सशक्त बनाने में सहायक हो। आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ मनमोहन सिंह ने उच्च शिक्षा संस्थानों में ललचीलापन लाने का आग्रह किया ताकि अच्छे शिक्षक मिल सके। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों से कहा कि वे ज्ञान का प्रसार कर नई सोच को बढ़ावा देकर पर्यवरण संरक्षण और कौशल विकास के जरिए लोगों को लाभ पहुंचाने के नए तरीके विकसित करें।
डॉ मनमोहन सिंह ने कहा कि देश में पिछले दशक में शिक्षा के सभी स्तरों पर और हर तरह से तेजी से परिवर्तन हुआ है। यू पी ए सरकार ने ११वीं पंचवर्षिय योजना के दौरान उच्च शिक्षा के ५१ संस्थान खोले हैं, जो किसी एक योजना अवधि में सबसे अधिक हैं। वर्ष २००४-०५ के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालयों की संख्या में भी दुगुनी से अधिक वृद्धि हुई और ये १७ से बढ़कर ४४ हो गए। इस समय हर राज्य में कम से कम एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा केंद्रीय संस्थानों को विशेष वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई गई ताकि वे समान्य सीटों की संख्या कम किए बिना अन्य पिछड़े वर्गो के लिए २७ प्रतिशत आरक्षण कर सकें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के तहत करीब ४०० विश्वविद्यालयों और १९ हजार से अधिक कॉलजों को हाई स्पीड ब्रॉडबैंड से जोड़ा गया है। 
----------

सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कश्मीर में लड़कियों के पहले म्यूजिक बैंड प्रगाश का समर्थन करते हुए कहा कि यह जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक प्रतिबद्धता है कि बिना किसी पाबंदी के लोगों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हासिल हो। श्री तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री और सभी राजनीतिक दलों ने सर्वसम्मति से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समर्थन किया है। 
 
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री और सभी राजनितिक दलों ने अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता का पक्ष लिया है। हमें उम्मीद है कि इस मुद्दे पर जम्मू कश्मीर में सभी राजनितिक दलों मे सहमति होगी कि बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतत्रंता की अनुमति बिना किसी रोक टोक के हो।
लड़कियों के म्यूजिक बैंड प्रगाश को ऑन लाइन धमकियां मिलने और उसे अपशब्द कहे जाने के बाद अपने कार्यक्रम बंद करने का फैसला करना पड़ा। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पुलिस को मामले की जांच करने और बैंड को धमकियां देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। 
--------- 
रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने निजी क्षेत्र से अपील की है कि वह अनुसंधान और विकास कार्यों में अधिक निवेश करे।ं रक्षा उत्पादन में डिजाइन से विनिर्माण तक की चुनौतियों के बारे में आज बंगलूर में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए श्री एंटनी ने कहा कि निजी क्षेत्र को देश में अनुसंधान और विकास कार्यक्रमों को बेहतर करने के लिए सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए। रक्षा अनुसंधान विकास संगठन-डीआरडीओ के कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण टैक्नोलॉजी के हस्तांतरण में विलम्ब से उपभोक्ता एजेंसियों के सामने अधिक दाम पर विदेशों से उसे हासिल करने की अतिरिक्त चुनौती पैदा हो जाती है। रक्षा मंत्री ने बताया कि वायु सेना के बेडे में शामिल पुराने एवरो परिवहन विमान के स्थान पर नये विमानों के निर्माण के लिए निजी क्षेत्र को भी आमंत्रित किया जायेगा। इस मौके पर वायु सेना अध्यक्ष एयर मार्शल एन ए के ब्राउन ने रक्षा अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में देश में हो रहे प्रयासों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय रक्षा कंपनियों को हाल ही में ६६ प्रतिशत ठेके मिले हैं। 
----------- 
समूचे उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में वर्षा और पहाड़ी क्षेत्रो में बर्फबारी के कारण फिर से सर्दी तेज हो गई है।
हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात और अन्य क्षेत्रों में पिछले ३६ घंटों से तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। रोहतांग दर्रा १० फुट बर्फ में ढ़का हुआ है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि पूरे क्षेत्र में बर्फली हवाएं चल रही है। 
 
प्रदेश में लगातार बर्फबारी तथा वर्षा के कारण जहां एक ओर निचले इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में है वहीं ऊपरी क्षेत्रों के अधिकांश भागों में यातायात तथा बिजली व पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। किन्नौर तथा लाहौल स्पीति जि+ले भारी बर्फबारी के कारण शेष विश्व से कट गया है। शिमला के उपरी इलाकें कुफरी और नारकंदा में हिमपात होने से राष्ट्रीय राजमार्ग बाइस पर यातायात बंद है और वाहनों को मसौदा की ओर से भेजा जा रहा है। नीरज राणा आकाशवाणी समाचार शिमला।
जम्मू-कश्मीर में लगातार भारी वर्षा और बर्फबारी जारी है। जम्मू -कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग आज लगातार तीसरे दिन भी बंद है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इससे जम्मू और श्रीनगर में हजारों यात्री फंसे हुए हैं। 
 
बॉर्डर रोड संगठन बी आर ओ के द्वारा भरसक प्रयासों के बावजूद भी सड़क को खोलने का कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है क्योंकि जवाहर सुरंग के दक्षिणी सिरे में अभी भारी बर्फबारी जारी है। जम्मू संभाग में कठुआ जिले में बनी भसोली सड़क भी बंद है। रियासी जिले में महोरकुल सड़क भी बंद कर दी गई है। कई क्षेत्रों में खराब मौसम के चलते बिजली की सप्लाई गुल है जिसके चलते लोगों को भारी असुविधा का सामना है। आर के रैना के साथ जम्मू से मै योगश शर्मा।
पंजाब और हरियाणा में समान्य से भारी वर्षा जारी है। कई स्थानों पर पानी भर जाने के कारण जनजीवन प्रभावित है। तेज हवाओं के साथ लगातार वर्षा से सड़क यातायात पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि अगले ३६ घंटों में तेज हवाओं के साथ वर्षा जारी रह सकती है। हरियाणा में नारनौल में सबसे अधिक ३० मिलिमीटर तथा करनाल में २३ दशमलव आठ मिलिमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। हमारे संवाददाता ने बताया है कि चंडीगढ़ में ११ दशमलव पांच मिलिमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
 
ये वर्षा अब तक खड़ी रबी फसलों के लिए बहुत ही लाभदायक है। कृषि मानकों का कहना है कि गेंहू की पीला फुंडी का रोग अब वर्षा से ठीक हो जाएगा। तिलहन फसलों पर भी अब कीड़ों का हमला नहीं होगा। जिससे किसानों को कीटनाशक का उपयोग नहीं करना पड़ेंगा। इस समय फसलों को सिंचाई की आवश्यकता थी। जिसे वर्षा ने पूरा कर दिया। अब फसल अच्छी पनपेगी और उत्पादन में वृद्धि होगी। जसविंदर सिंह रंधावा आकाशवाणी समाचार चंडीगढ
उत्तराखंड में ऊपरी पहाड़ी इलाकों में हिमपात और निचले इलाको में वर्षा के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। राज्य में चार धामों बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भारी हिमपात हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले २४ घंटों में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में भारी वर्षा और पहाड़ो पर हिमपात होने का अनुमान है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज तेज बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि यातायात भी प्रभावित हुआ। 
 
राजधानी में सुबह के समय लगातार हुई बारिश की वजह से कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को यातायात जाम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रिंग रोड, आईटीओ और विकास मार्ग सहित दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित रहा। बारिश की वजह से मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों को सर्दी का भी सामना करना पड़ रहा है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान कुल ४६ मिलिमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों में और बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही अगले दो दिनों तक बादल भी छाए रहने की संभावना है। दिल्ली से आकाशवाणी समाचार के लिए आनंद कुमार।
------- 

बंबई शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक में आज शुरूआती कारोबार में ८८ अंकों से अधिक की गिरावट आई। अब से कुछ देर पहले सेंसेक्स ६९ अंक गिरकर १९ हजार ६८२ पर था।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरूआती कारोबार में ३९ अंक गिरा। अब से कुछ देर पहले २६ अंक गिर कर ५ हजार ९६२ था।
अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले, रूपए की कीमत में शुरूआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट दर्ज की गई लेकिन बाद में इसमें सुधार हुआ और एक डॉलर की कीमत ५३ रूपए २८ पैसे हो गई। 
------- 
आईसीसी विश्वकप महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गु्रप ए के तीसरे और अंतिम मैच में आज मुंबई के ब्राबोर्न स्टेडियम में मेजबान भारत का मुकाबला श्रीलंका से हो रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 
दो मैचों से दो अंक हासिल कर मिताली राज की कप्तानी में भारतीय टीम अभी ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर है और अगर आज का मैच जीत लेती है तभी सुपर-६ में जगह बना पाएगी। 
------- 
कावेरी नदी के पानी के बारे में उच्चतम न्यायालय के हाल के आदेश पर आज कर्नाटक विधानसभा में बहस हुई। सदन में शोक प्रस्ताव के तुरंत बाद विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने राज्य सरकार से उच्चतम न्यायालय द्वारा केन्द्र को कावेरी जल प्राधिकरण के अंतिम फैसले की अधिसूचना जारी करने के आदेश का मुद्दा उठाते हुए इस पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा।
------
झारखंड में गिरीडीह जिले के मत्रूखा गांव के निकट कल रात माओवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी मारा गया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मुठभेड़ के दौरान घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

0815 HRS
5th February, 2013
THE HEADLINES:
  • Government to bring in adequate amendments to the criminal law relating to crimes against women; Fast track court to begin hearing in Delhi gang rape case today.
  • The Supreme Court asks the Centre to notify the Cauvery water Disputes Tribunal Award by 20th of this month; Also directs Karnataka to release 2 TMC of Cauvery water to Tamil Nadu.
  • The Centre plans to bring in affordable housing schemes under infrastructure sector.
  • Rain and snowfall lash North India; The Met Department predicts more rain and hail storm over the next two days.
  • The Bangladesh Cabinet approves amendment in the existing Double Taxation Avoidance Convention with India for the exchange of income tax related information. 
  • India take on Sri Lanka in their must win third and final Group-A match of the ICC Women's Cricket World Cup.
<><><>
The government says stringent provisions in the Criminal Law Amendment Ordinance on sexual violence against women will have a deterrent effect on potential criminals until a new law is enacted by Parliament. Addressing a press conference in New Delhi, Finance Minister P. Chidambaram said that the ordinance is just a beginning and an adequate amendment in the criminal law will be brought in soon after discussions in Parliament. He said, there is a strong case to promulgate an ordinance in view of the public demand for immediate amendment to the criminal laws relating to crimes against women.

The legislative process is not yet complete. I would appeal to everyone to allow the legislative process to be completed in the forthcoming session of Parliament. It would not be correct to say that any recommendation of the Justice Verma Committee has been rejected by the government. The correct position is that some recommendations of the Justice Verma Committee have not been incorporated in the ordinance, because of the divergence of opinion on the issues. These issues require more consultations and deliberations.
The Information and Broadcasting Minister Manish Tewari has asked political parties to rise above political considerations and support the government's move to provide stringent punishment for crimes against women.
<><><>
A fast-track court in New Delhi will begin today hearing charges against the five accused in the December 16 gang rape case. The charges are framed on various counts including conspiracy to abduct the 23-year-old girl and sexually assault and murder her. A fresh offence under section 366 of the Indian Penal Code was added by the court against them. The court also charged them with the murder of the paramedic girl under section 302 of the IPC which entails the maximum punishment of a death penalty.
The sixth accused has been declared minor by the Juvenile Justice Board, which will try him separately.
<><><>
The Supreme Court has asked the Centre to notify the six-year-old final award of the Cauvery Water Disputes Tribunal by the 20th of this month. A bench headed by Justice RM Lodha expressed displeasure over the government not notifying the award even after the warring Tamil Nadu and Karnataka had agreed before it on January the 4th that they had no objection if the award was notified. The Centre had earlier assured the apex court that it would notify the tribunal’s award by December the 31st.
The apex court also directed Karnataka to release 2 Thousand Million Cubic feet, of Cauvery water to Tamil Nadu and asked the Central Water Commission to file a report on the water requirement of the two states. It asked the Commission to form a three-member expert body which will visit the states and directed it to file report within two days. The court posted the matter for further hearing on Thursday. The court was hearing Tamil Nadu's petition seeking the immediate release of 12 TMC of water.
<><><>
In order to improve the urban housing scenario, the government may soon provide ‘Infrastructure Status’ to affordable housing schemes. The Union Minister for Housing and Poverty Alleviation Ajay Maken said that a proposal to bring in affordable housing segments under the infrastructure sector has been sent to the Finance Ministry and a positive decision is expected during the budget session. He was addressing a conference on "Governance of Mega City Regions" in Mumbai yesterday. Talking about the challenges faced by the mega cities while undertaking urban development; Mr. Maken said mega cities like Mumbai and Delhi need to review their Floor Space Index policy and make appropriate changes to boost affordable housing.

For news updates, follow us on Twitter @ airnewsalerts. You can also visit our facebook page All India Radio News for more news and events.

Rain and snowfall continued to lash North India. In Jammu and Kashmir, the 300 kilo-meter long Jammu-Srinagar National Highway remained closed on the second consecutive day today due to landslides triggered by heavy rain and fresh snowfall at several places. Our correspondent has filed this report:

The highway has been closed due to snowfall at Jawahar Tunnel and landslides at Seri and Panthayat areas of Ramban district in Jammu region. Although with the little improvement in the weather some of the important link roads in Udhampur and Doda districts are thrown open for traffic. Meanwhile, Army and Police have rescued nine civilians including four women after almost six long hours rescue operation which continued late last evening, as avalanche hit mountainous belt of Banihal in Ramban district of Jammu region. One dead body is also recovered from the site. With R.K.Raina, Chander Kant Sharma, AIR News, Jammu.
Himachal Pradesh is in the grip of cold wave conditions following fresh snow fall and wide-spread rain for the last 36 hours. Several parts of Lahaual Spiti, Kinnaur, Chmaba and Kullu districts received heavy snow fall and normal life has been badly affected. The tourist resorts Kufri, Narkanda and Manali also received snowfall. Here is more from our correspondent:

In Himachal Pradesh, fresh snow fall and wide spread rain accompanied by high speed winds have affected the normal life . Due to fresh snow fall, the problems of the people have further aggravated in the snow-bound areas of Kinnaur, Lauhal Spiti, Shimla and Chamba districts. The supply of water and other necessities have been disrupted in several areas. Fearing avalanches at the higher reaches, the district administration has sounded a high alert and advised the people to remain indoors. Neeraj Rana, AIR News, Shimla.
The national capital Delhi also experienced rain last night and early this morning. The Met department has predicted more rain and hailstorms in the region over the next two days.
<><><>
A group of 29 fishermen arrived early this morning at the Thiruvananthapuram International Airport from Dubai. According to Airport Authority officials, all the fishermen from Tamil Nadu left for their homes immediately on arrival at the airport.
<><><>
22 Asian workers including an Indian national from West Bengal were killed in the worst ever highway mishap near Al Ain in United Arab Emirates yesterday. Here is more from our correspondent:

The tragic incident took place on the old Truck road near Al Ain City during rush hours when a bus carrying 46 workers of a cleaning company, mostly from Bangladesh and Pakistan collided with a large truck carrying cement, sand ,concrete and other construction materials. 22 workers died on the spot while 24 others injured were being treated at the Al Ain Hospital. Their injuries ranged from minor and moderate to serious. Atul Tiwary, AIR News, Dubai.
<><><> 
The Bangladesh cabinet has approved an amendment proposal on the existing Double Taxation Avoidance Convention with India for the exchange of income tax related information. The amendment was approved at weekly meeting of the cabinet chaired by Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina at the Secretariat in Dhaka yesterday. Briefing reporters after the meeting, the Bangladesh Cabinet Secretary M Mosharraf Hossain Bhuiyan said that the Internal Resources Division of the Ministry of Finance placed the proposal for amendment to the existing convention which has been effective since 1991.
<><><>
Hosts India will lock horns with Sri Lanka in their must-win third and final Group-A match of the ICC Women's Cricket World Cup at the Brabourne Stadium in Mumbai today. The match will begin at 2:30 PM. Here is more from our correspondent:

The last encounter in Group-A will be a do or die contest for the two teams involved. With a win and a loss each, both India and Sri Lanka are in with a chance of progressing to the Super Sixes, when the teams face each other at the Brabourne Stadium in Mumbai today. After a 32-run defeat against England, India will take this as an opportunity to come back strong at Sri Lanka, who come into the game after a massive 209-run loss against West Indies. Though Sri Lanka has a victory to their name against England, the defending champions, their poor show against West Indies highlighted concerns in both batting and bowling departments. Lubna Yusuf Moosa, AIR News, Mumbai.
In the other Group-A match today, England will take on the West Indies at the Bandra Kurla Complex in Mumbai. The match is slated to kick off at 9 AM.
In the Group-B matches, which will be played at different venues in Cuttack today, Pakistan will clash with South Africa and Australia will meet New Zealand. These matches will also begin at 9 AM.
<><><> 
NEWSPAPER HEADLINES

In a front page story today's Hindustan Times says that the rising food prices have forced the athletes training at the National Institute of Sports in Patila to cut down their diet and it is bound to affect their performance. "Plate half full, Indian athlete loses out to rising prices", reads the headline of the story.

The Times of India reports that the Supreme Court has agreed to examine the scope for tougher penalties for heinous crimes by juveniles. The Government promised to examine the definition of a juvenile, and the deemed cut-off age in the event of heinous crimes, says the paper.

The most technologically advanced cancer detection test may soon be within the reach of the common man, writes The Times of India and goes on to say that the Central Food and Drugs Administration is working towards making the cervical cancer test available for just a hundred rupees which now costs almost 900 rupees.

Most newspapers this morning reported about the resignation of Solicitor General of India, Rohinton Nariman. According to The Hindu, Mr. Nariman is reported to have resigned due to a difference of opinion between him and the Union Law Minister.

To keep diet related diseases at bay, ensure that you have only half a teaspoon or six grams of salt daily. This new guideline has been suggested by the World Health Organisation specially in the context of Indians who on an average consume nine grams of salt a day and that causes 14 per cent of the global burden of uncontrolled hypertension. The Pioneer has reported this story.

And finally, crossing main roads in the national capital will soon become less daunting for the differently abled, writes Hindustan Times. The Delhi Government has asked agencies to install audio signals at all traffic intersections across the Capital. In addition, the Social Welfare Department has also asked for the construction of slopes on pavements for wheelchair users.

दिनांक : ०५ फरवरी, २०१३
०८००
समाचार प्रभात

------------

मुख्य समाचार :
  • सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराधों से जुड़े आपराधिक कानूनों में समुचित संशोधन करेगी, दिल्ली की एक फास्ट ट्रैक अदालत में सामूहिक दुष्कर्म मामले की आज से सुनवाई।
  • उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र से बीस फरवरी से पहले कावेरी जल विवाद ट्राइब्यूनल के फैसले की अधिसूचना जारी करने और कर्नाटक से तमिलनाडु के लिए दो टी एम सी पानी छोड़ने को कहा।
  • केन्द्र सरकार की किफायती आवास योजनाओं को बुनियादी सुविधा का दर्जा देने की योजना।
  • उत्तर भारत में वर्षा और हिमपात। मौसम विभाग का अगले दो दिनों में ओलावृष्टि का अनुमान।
  • बांगलादेश मंत्रिमंडल ने आयकर संबंधी सूचना के आदान प्रदान के लिए भारत के साथ दोहरा कराधान रोकने के समझौते में संशोधन को मंजूरी दी।
  • आई.सी.सी. विश्वकप महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गु्रप ए के तीसरे और अंतिम मैच में सुपर सिक्स में पहुंचने के लिए आज भारत का निर्णायक मुकाबला श्रीलंका से।
------------
सरकार ने आशा व्यक्त की है कि आपराधिक कानून संशोधन अध्यादेश में किए गए कड़े प्रावधान महिलाओं के प्रति यौन अपराधों को रोकने में मददगार साबित होंगे। कल नई दिल्ली में वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह अध्यादेश केवल एक शुरूआत है और संसद में विचार-विमर्श के बाद आपराधिक कानून में समुचित संशोधन किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराधों से संबंधित आपराधिक कानूनों में तत्काल संशोधन की जनता की मांग को देखते हुए अध्यादेश जारी करना अत्यन्त आवश्यक था।

श्री चिदम्बरम ने यह भी कहा कि न्यायमूर्ति वर्मा समिति की किसी सिफारिश को रद्द नहीं किया गया है।

विधायी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। मैं सभी से अपील करूंगा कि संसद के आगामी सत्र में इस अध्यादेश पर विधायी प्रक्रिया पूरी होने दें। यह कहना गलत होगा कि सरकार ने न्यायमूर्ति वर्मा समिति की किसी सिफारिश को खारिज किया है। वास्तविकता यह है कि न्यायमूर्ति वर्मा समिति की कुछ सिफारिशों को अध्यादेश में शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि इन मुद्दों पर अलग-अलग राय थी। इन मुद्दों पर ज्यादा विचार-विमर्श और सलाह-मशविरे की जरूरत है।

श्री चिदंबरम ने कहा कि महिलाओं पर यौन हमला एक गंभीर मुद्दा है और सभी लोगों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। एक सवाल के जवाब में श्री चिदम्बरम ने कहा कि अध्यादेश के जरिए जो प्रक्रियागत संशोधन किए गए हैं उनसे दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले को शीघ्र निपटाने में मदद मिलेगी। इस बीच, सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने राजनीतिक दलों से कहा है कि वे दलगत भावना से ऊपर उठें और महिलाओं के प्रति अपराध के मामलों में कड़े दंड का प्रावधान करने के सरकार के प्रयासों का समर्थन करें।
------------
उधर, दिल्ली की एक फास्ट ट्रैेक अदालत १६ दिसबंर के सामूहिक दुष्कर्म मामले के पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपों की आज से सुनवाई शुरू करेगी। इन लोगों पर कई धाराओं के अंतर्गत आरोप तय किए गए हैं। इनमें छात्रा का अपहरण करने, उस पर यौन हमला करने और हत्या की साजिश के आरोप शामिल हैं। भारतीय दंड संहिता की धारा ३६६ के तहत इन आरोपियों के खिलाफ एक नया आरोप भी जोड़ा गया है। अदालत ने इन पर धारा-३०२ के तहत हत्या का आरोप भी तय किया है, जिसके लिए अधिकतम सजा मौत हो सकती है ।

इस मामले के छठे अभियुक्त को बाल न्याय बोर्ड ने नाबालिग घोषित किया है और बोर्ड ही उस पर मुकदमा चलाएगा। पुलिस के आरोप पत्र में इसी नाबालिक को सबसे ज्यादा क्रूर बताया गया है।
------------
सरकार दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा में सुधार के लिए अनेक कदम उठाने जा रही है। इनमें सभी सार्वजनिक वाहनों में तैनात कर्मचारियों की पूरी जांच-पड़ताल, जीपीएस प्रणाली, महिला पुलिसकर्मियों की नियुक्ति और पुलिस नियंत्रण कक्ष के वाहनों की संख्या बढ़ाने जैसे कदम शामिल हैं। दिल्ली में पिछले दिसंबर में सामूहिक दुष्कर्म मामले पर व्यापक जनविरोध के बाद ये कदम उठाए जा रहे हैं। कैबिनेट सचिव अजित सेठ ने इस बारे में कई बैठकें कीं, जिनके बाद ये फैसले किए गए हैं।
------------
उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र सरकार से कहा है कि बीस फरवरी से पहले छह साल पुराने कावेरी जल विवाद ट्राइब्यूनल के फैसले की अधिसूचना जारी करे। न्यायालय ने कर्नाटक सरकार को तमिलनाडु के लिये दो सौ करोड़ क्यूबिक फीट यानी दो टीएमसी पानी छोड़ने का भी निर्देश दिया है । न्यायालय ने केंद्रीय जल आयोग को भी निर्देश दिया है कि दोनों राज्यों की पानी की जरूरत के बारे में रिपोर्ट दे। न्यायमूर्ति आर एम लोढ़ा की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्रीय जल आयोग से कहा है कि तीन सदस्यों का विशेषज्ञ दल बनाये जो दोनों राज्यों का दौरा करे और दो दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट दे। न्यायालय ने कहा कि तमिलनाडु खड़ी फसलें बचाने के लिये जलाशय से दो टीएमसी पानी ले सकता है। मामले की अगली सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी।
------------
वाणिज्य मंत्रालय ने कल सरकार के उस फैसले की अधिसूचना जारी की, जिसमें कहा गया है कि आटा और चीज जैसी संसाधित वस्तुओं के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा, भले ही मूल वस्तुओं के निर्यात की अनुमति नहीं है। विदेश व्यापार महानिदेशालय से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सरकार ने दस संसाधित और मूल्यवर्धित कृर्षि उत्पादों को निर्यात प्रतिबंध से तत्काल प्रभाव से छूट दे दी है।
------------
सरकार शहरों में आवास सुविधाओं में सुधार के लिए आम जनता की आर्थिक पंहुच वाली आवास योजनाओं को जल्दी ही बुनियादी सुविधा का दर्जा देगी। कल मुंबई में महानगरों की प्रशासन व्यवस्था के बारे में आयोजित सम्मेलन में केंद्रीय आवास और गरीबी उन्मूलन मंत्री अजय माकन ने कहा कि इस आशय का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा गया है और बजट सत्र के दौरान इस पर कोई सकारात्मक फैसला आने की उम्मीद है। महानगरों के सामने चुनौतियों का जिक्र करते हुए श्री माकन ने कहा कि मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों को अपनी फ्लोर स्पेस इंडेक्स नीति की समीक्षा करनी चाहिए तथा किफायती लागत की आवास सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए इस नीति में जरूरी संशोधन करने वाहिए। सम्मेलन का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ और नीति अनुसंधान केंद्र ने मिलकर किया था।
------------
बांगलादेश मंत्रिमंडल ने आयकर संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए भारत के साथ दोहरा कराधान रोकने की संधि में संशोधन का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। कल ढाका में प्रधानमंत्री शेख हसीना की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह संशोधन स्वीकार किया गया। बैठक के बाद बांगलादेश के कैबिनेट सचिव मुशर्रफ हुसैन भुइयां ने संवाददाताओं को बताया कि वित्त मंत्रालय के आंतरिक राजस्व प्रभाग ने यह प्रस्ताव रखा था।
------------
दुबई से २९ मछुआरों का एक दल आज तड़के तिरूअनन्तपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा। हवाई अड्डा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार तमिलनाडु के रहने वाले ये सभी मछुआरे अपने राज्य के लिए रवाना हो चुके हैं। वे सभी आज सबुह तिरूअनन्तपुरम पहुंचेंगे। इन मछुआरों को उनकी सात नौकाओं सहित पिछले १० अक्टूबर को ईरान ने उसके जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्‌तार किया था। ये मछुआरे कतर में समुद्र से ईरान की जल सीमा में गलती से चले गए थे। तेहरान में भारतीय दूतावास ने इन मछुआरों की रिहाई में मदद की और स्वदेश लौटने के लिए उनके विमान टिकटों का प्रबंध किया।
------------
उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण सर्दी बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में भी भारी हिमपात और वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के उन ऊपरी क्षेत्रों में जहां १५ दिन पहले भारी बर्फबारी के बाद अब तक यातायात सुचारू नहीं किया जा सका था, वहां ताजा हिमपात से लोगों की दिक्कतें और बढ़ गईं हैं। इन क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति फिर से ठप्प हो गई है। जिला प्रशासन ने हाई अर्ल्ट घोषित कर दिया है और भारी हिमपात को देखते हुए लोगों को अपने घरों में रहने और ग्लेशियर खिसकने की संभावना वाले क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों में जाने को कहा है। नीरज राणा आकाशवाणी समाचार शिमला।

जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं भारी और कहीं बहुत भारी बर्फ गिरी।

तीन सौ किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज दूसरे दिन भी बंद है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जम्मू संभाग के रामबन जिले के सेरी और पंथयाल इलाकों में पस्सियां .गिरने और जवाहर सुरंग पर बर्फ जमा होने के कारण आज भी राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद रखा गया है। हालांकि मौसम में कुछ सुधार को देखते हुए उधमपुर और डोडा जिलों के कुछ महत्वपूर्ण संबंध मार्गों को गाड़ियों के आने-जाने के लिए खोला गया है। इस बीच राज्य पुलिस और सेना की तरफ से कल देर शाम तक चलाये गये छह घंटे तक लंबे बचाव अभियान के बाद नौ लोगों को, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल थीं सुरक्षित बचा लिया गया। आर के रैना के साथ आकाशवाणी समाचार के लिए जम्मू से मैं चन्द्रकांत शर्मा।
------------
आईसीसी विश्वकप महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गु्रप ए के तीसरे और अंतिम मैच में आज मुंबई के ब्राबोर्न स्टेडियम में मेजबान भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा। मैच दोपहर ढाई बजे शुरू होगा। दो मैचों से दो अंक हासिल कर मिताली राज की कप्तानी में भारतीय टीम अभी ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर है।

महिला वर्ल्ड कप के ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका ये दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो वाला मुकाबला होगा। दोनों ही टीम सुपर सिक्स में जाने का मौका पा सकती है। इंग्लैंड के खिलाफ ३२ रन की हार के बाद भारत को श्रीलंका के खिलाफ फिर से लौट आने का अवसर है जो पिछली मैच में वेस्टइंडीज के हाथों २०९ रन से हारी है। अगर भारत को इस प्रतियोगिता में अपनी आशाओं को बुलंद रखना है तो उन्हें अपनी कमर कसनी पड़ेगी। लुबना युसूफ मूसा आकाशवाणी समाचार, मुंबई।

ग्रुप-ए के एक अन्य मैच में आज मुंबई के बांद्रा कुर्ला स्टेडियम में इंग्लैंड का मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा। यह मैच सुबह नौ बजे से शुरू होगा।
------------
समाचार पत्रों से
आज प्रकाशित अखबारों ने नाबालिग न्याय कानून के उम्र तय करने संबंधी प्रावधान की, सुप्रीम कोर्ट के समीक्षा करने के विचार को सुर्खियों में दिया है। दैनिक भास्कर ने लिखा है- उम्र नहीं, अपराध से सजा पर होगा विचार। हिंदुस्तान लिखता है- जुर्म संगीन तो नाबालिग को क्यों छोड़ा जाए। अखबार ने बिगड़ते बच्चे शीर्षक से आपराधिक वारदातों में किशोरों की बढ़ती संख्या और तेजी से बढ़ते प्रतिशत के आंकड़े दिए हैं।
जनसत्ता ने दिल्ली की एक अदालत के राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के बर्खास्त अध्यक्ष और नौ आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने को प्रमुखता दी है।
बिजनैस भास्कर ने सभी राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों के साथ आज होने वाली बिजली मंत्रालय की बैठक को पहली खबर बनाते हुए लिखा है- बिजली वितरण कंपनियों से जुड़ी योजनाओं को गति प्रदान करना इसका मुख्य मकसद है।
इकनोमिक्स टाइम्स ने भारत के दूसरी सबसे तेज अर्थव्यवस्था के ताज छिनने पर लिखा है- तेज इक्नोमी की टॉप लीग से भारत आउट।
अमर उजाला ने श्रीनगर में छात्राओं के रॉक बैंड से नाता तोड़ने पर लिखा है- धमकियों से सहमे कशमीरी बेटियों के सुर, रॉक बैंड छोड़ा। रातों रात मिसाल बने इस बैंड के बंद होने पर राष्ट्रीय सहारा लिखता है- फतवे ने तोड़ा एक प्यारा ख्वाब।

2100 HRS.
04-02-2013

THE HEADLINES 
  • Government says stringent provisions in Criminal Law Amendment Ordinance on sexual violence is just a beginning; Adequate amendments will be placed in Parliament soon.
  • Supreme Court decides to review the definition of juvenile in Juvenile Justice Act.
  • Enforcement Directorate slaps 100 crore rupee as penalty on Rajasthan Royals IPL under FEMA.
  • Information and Broadcasting Ministry sets up a Committee headed by Justice Mukul Mudgal to review Cinematograph Act.
  • In Iraq 22 persons killed in a suicide bomb blast in north of Baghdad.

  • India meet Sri Lanka in the ICC Women's World Cup Cricket Group-A match in Mumbai tomorrow.
<><><>
The government today said stringent provisions in the Criminal Law Amendment Ordinance on sexual violence against women will have a deterrent effect on potential criminals until a new law is enacted by Parliament. Speaking to newsmen in New Delhi, Finance Minister P. Chidambaram said, the ordinance is just a beginning and adequate amendment in the criminal law will be brought in soon after discussions in the Parliament. He said, there was a strong case to promulgate an ordnance in view of public demand for immediate amendment to criminal laws relating to crimes against women. Mr. Chidambaram also said, no recommendation of the Justice Verma Committee has been rejected. He maintained that some of the recommendations of the panel have not been incorporated in the ordinance because of divergence of opinion on the issues which requires more consultations and deliberations.

"Government wishes to assure everyone that further consultations will take place. There will be discussions with political parties, there will be debate in Parliament when the bill is introduced to replace the ordinance. These consultations, discussions and debate will afford ample opportunity to make changes in the ordinance which was promulgated yesterday."
Saying that sexual violence against women is a grave issue, the Finance Minister appealed to everyone to deal with it with utmost seriousness and sensitivity.

"Government is confident that when the bill to replace the ordinance is introduced and passed in the Parliament, the bill will reflect the broadest possible consensus on the imperative and urgent need to have an effective law to protect women and to punish crimes against women."
The Information and Broadcasting Minister Manish Tewari asked political parties to rise above political considerations and support the government's move to provide stringent punishments for crime against women.

"Ordinance is a first step is making any law. If there are any suggestions from anyone in this regard, Government will consider them in a constructive way. Whatever will the required to be taken into cognizance we will definably take it."
<><><>
The Supreme Court today decided to review the definition of juvenile in the Juvenile Justice Act. The Apex court also directed the Attorney General to assist the court in the plea challenging the absolute immunity to delinquents up to the age of 18 years from being prosecuted like adults despite the gravity of the crime committed by them. The court has fixed April 3rd as the next date for deciding on the issue.
<><><>
A Delhi court today framed charges against sacked Commonwealth Games, Organising Committee Chairman Suresh Kalmadi and nine others for allegedly cheating, conspiring and causing a loss of over 90 crore rupees to the exchequer in a Games-related corruption case. After framing of charges, the court fixed February the 20th for recording of evidence. The judge said that the evidence will be recorded on a day-to-day basis barring Monday and Friday. Special CBI Judge Ravinder Kaur framed charges under various provisions of the IPC and the Prevention of Corruption (PC) Act against Kalmadi and other accused, including Organising Committee Secretary General Lalit Bhanot, in the case.
<><><>
Andhra Pradesh Chief Minister Kiran Kumar Reddy today held consultations with the party's central leadership including Congress President Sonia Gandhi in New Delhi. Mr Reddy had about a half an hour long meeting with Mrs Gandhi and her political secretary Ahmed Patel during which he is learnt to have briefed the party leadership on the situation in the state over the issue of a separate Telangana. Earlier, Mr Reddy had a separate meeting with AICC General Secretary in-charge of Andhra Pradesh Ghulam Nabi Azad. The Andhra Pradesh Chief Minister also met President Pranab Mukherjee.
<><><>
Senior advocate Rohinton Nariman has resigned as Solicitor General of the country. Nariman who was appointed as the Solicitor General on July 23, 2011, sent his resignation letter today to Prime Minister Dr Manmohan Singh with a copy to the Law Minister. Our correspondent reports, the second senior most law officer of the country, Mr Nariman has not given any reason for quitting his post in his resignation letter.
<><><>
In Nagaland, the filing of nominations are continuing. The State goes to the poll on the 23rd of this month. More from our Correspondent:

"With just two days left for filling of nomination papers, candidates from all political parties in Nagaland have come forward to submit their nomination papers at the respective District headquarters. Prominent among those who filed their nomination today include the State Chief Minister Neiphiu Rio, Besides, the Nagaland Legislative Speaker and other veteran candidates of the NPF has filed their nominations. Several independent candidates have also filed their nomination papers today taking the total candidates who have submitted their papers to more than 20 till now. The nomination of candidates for the forthcoming State assembly will continue till February 6. Anenla Jamir AIR NEWS Kohima."
<><><>
In Tripura Assembly elections, helicopters will not be used for transportation of polling staff as there is no remote polling station in the state this time. The state is going to polls on the 14th of this month.
<><><>
The Enforcement Directorate has slapped 100 crore rupees as penalty on the IPL team, Rajasthan Royals. Our correspondent reports, the team owners have been penalised under Foreign Exchange Management Act contraventions. The Directorate has issued showcause notice to the owners. It has been alleged that the owners of the IPL team have received some funds from abroad on illegal basis. The team has been given 45 days to pay the penalty with an option to appeal against the charges.
<><><>
The Information and Broadcasting Ministry has set up a committee under Justice Mukul Mudgal to review the Cinematograph Act in the wake of row over the film Vishwaroopam. The movie, which has been cleared by the country's censor board, ran into trouble in Tamil Nadu after some groups alleged it depicted Muslims in poor light.
<><><>
Actor Kamalhassan today said that the film Viswaroopam will be released in Tamil Nadu on the 7th of this month. Speaking to newspersons in Chennai, the actor said he had overcome many hurdles which stopped the release of the film. The Madras High Court today closed the cases related to Viswaroopam as the concerned parties had reached an agreement between themselves. The State Government lifted the ban after the agreement and the Court closed the case today.
<><><>
The Commerce Ministry today notified the Government's decision that export of processed food items such as wheat flour and cheese will not be banned even though shipments of basic items are not allowed. The Directorate General of Foreign Trade said in a notification that the government has exempted with immediate effect 10 processed and value-added agricultural products from any export restrictions or ban.
<><><>
The meeting of the Consultative Committee attached to the Ministry of Finance was held in New Delhi today under the Chairmanship of the Union Finance Minister, P. Chidambaram. During the meeting, Mr Chidambaram said that the purpose of the meeting was Pre-Budget Consultations. Participating in the discussion, members present gave various suggestions. Some of the members said that budget should give incentive for job creation, growth oriented and give recognition to young entrepreneurs and innovators.
<><><>
"Falling for the third straight session, the Sensex at the Bombay Stock Exchange declined 30 points, or 0.2 percent, to close at a three-week low of 19,751, on mild profit-booking by investors, amid some weak quarterly corporate results, today. The Nifty fell 12 points, to 5,987. Stock markets in Japan, China, Hong Kong, South Korea and Singapore ended mixed. Snapping a four session winning streak, the rupee lost 9 paise, to 53.28 against the dollar. Falling for the third straight day, gold declined 50 rupees, to 30,750 rupees per ten grams in Delhi. Silver fell 395 rupees, to 58,305 rupees per kilo. Pradeep Kumar, AIR News."
<><><>
INTERNATIONAL NEWS In Iraq, 22 persons were killed and 44 others injured in a suicide bomb blast in Taji city, north of Baghdad. According to reports, a suicide bomber blew himself up near a group of anti-Al Qaeda fighters as they were receiving salaries. The blast took place soon after officials raised the salaries of the Sunni militiamen in a bid to placate weeks of anti-government demonstrations in Sunni dominated areas of the country.
<><><>
In the United Arab Emirates, at least 22 Asian workers have been killed and 24 injured in a road accident in Zakhir district. According to GulfNews.com, most of the workers were cleaners of Indian, Bangladeshi or Pakistani origin. Reports said a bus transporting workers collided with a lorry carrying construction materials in the Zakhir district of al-Ain city.
<><><>
The two month long general amnesty scheme by the UAE Government for illegal workers to go back to their home country without paying fines or get their residency visas regularized came to an end today. The amnesty scheme was valid from December the 4th for a period of two months. The UAE Government has ruled out extending the amnesty and said that this was the last chance for the illegal migrants who have overstayed in the country and now action as per the law will be taken against the violators.
<><><>
Jammu & Kashmir Police today achieved a major success with the arrest of four Hizbul Mujahideen militants including three top former surrendered militants involved in the killings of seven civilians including four Village Defence Committee members in district Udhampur of Jammu region.
"With these arrests, J&K Police has claimed a big breakthrough in 2001 militant attack that took place at village Chakan Galiote in Pancheri area of Udhampur district. According to SSP Udhampur, Ashkoor Ahmed Wani, a militant identified as Abdul Latif alias Fayyaz, who was arrested recently, during the interrogation disclosed that a total of 12 militants were involved in November 30, 2001 militant attack and following his information, Police arrested three more militants wanted in this case. The arrested surrendered militants have remained top ranking commanders of Hizbul Mujahideen operating in Gool area of district Udhampur. With R. k Raina Chander Kant Sharma AIR NEWS Jammu."
<><><>
The 300 kilo-meter long Jammu-Srinagar National highway remained closed due to landslides triggered at many places by heavy rains and fresh snowfall. Meanwhile, Army and Police rescued nine civilians including four women after an almost six hours long rescue operation, as avalanche hit the mountainous belt of Banihal in Ramban district of Jammu region today.
<><><>
The News Services Division of All India Radio in its weekly "PUBLIC SPEAK" programme tonight will bring you a discussion on "Preventing Cancer". This can be heard on FM Gold Channel and additional frequencies at 9.30 p.m. Listeners can ask questions to the experts sitting in our studio on telephone number: 2331-4444. This programme is also available on Doordarshan DTH.
<><><>
India will meet Sri Lanka in a Group-A match of the ICC Women's World Cup in Mumbai tomorrow. The Day-Night encounter is scheduled to begin at the Brabourne Stadium at 2.30 P.M. In another Group 'A' match at Bandra, Mumbai, defending champions England will take on West Indies. It will be a Day Fixture and is slated to begin at 9 A.M. For India, it is a must-win game tomorrow, to qualify for the Super Six stage. At present, all the four teams in Group A have won a match each.

०४.०२.१३
समाचार संध्या
२०४५


मुख्य समाचार :

  • सरकार ने आपराधिक कानून संशोधन अध्यादेश को एक शुरूआत मात्र बताया और कहा कि संसद में विचार-विमर्श के बाद अपराध कानूनों में समुचित संशोधन किए जाएंगे।
  • उच्चतम न्यायालय का किशोर न्याय कानून में किशोर की परिभाषा की समीक्षा करने का फैसला।
  • प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत आई पी एल टीम, राजस्थान रॉयल्स पर सौ करोड़ रुपए का जुर्माना किया।
  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा चलचित्र अधिनियम की समीक्षा के लिए न्यायमूर्ति मुकुल मुदगल की अध्यक्षता में समिति का गठन।
  • इराक में बगदाद के उत्तर में एक आत्मघाती बम विस्फोट में २२ लोगों की मौत।
  • आई सी सी महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट के ग्रुप ए मैच में कल मुंबई में भारत का मुकाबला श्रीलंका से।

------
सरकार ने उम्मीद जाहिर की है कि आपराधिक कानून संशोधन अध्यादेश में किए गए कड़े प्रावधान महिलाओं के प्रति यौन अपराधों को रोकने में मददगार साबित होंगे। आज नई दिल्ली में वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह अध्यादेश केवल एक शुरूआत है और
संसद में विचार-विमर्श के बाद आपराधिक कानून में समुचित संशोधन किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराधों से संबंधित आपराधिक कानूनों में तत्काल संशोधन की जनता की मांग को देखते हुए अध्यादेश जारी करना अत्यन्त आवश्यक था।

श्री चिदम्बरम ने यह भी कहा कि न्यायमूर्ति वर्मा समिति की किसी सिफारिश को रद्द नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि समिति की कुछ सिफारिशें अध्यादेश में शामिल नहीं की गईं क्योंकि उन मुद्दों पर अलग-अलग राय थी और उन पर अधिक सलाह-मशविरा तथा विचार-विमर्श करने की आवश्यकता समझी गई।

उन्होंने कहा कि महिलाओं पर यौन हमला एक गंभीर मुद्दा है और सभी लोगों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अध्यादेश के स्थान पर प्रस्तावित विधेयक पर और विचार-विमर्श किया जायेगा।

सरकार सभी को विश्वास दिलाना चाहती है कि इस बारे में विचार विमर्श जारी रहेगा और सभी राजनीतिक दलों से चर्चा की जाएगी। जब इस अध्यादेश को कानून का रूप देने के लिए संसद मे पेश किया जाएगा तब इस पर बहस की जाएगी। कल जारी किए गए अध्यादेश में विचार विमर्श चर्चा और बहस के बाद इस अध्यादेश में संशोधन के काफी अवसर मिलेंगे।

एक सवाल के जवाब में श्री चिदम्बरम ने कहा कि अध्यादेश के जरिए जो प्रक्रियागत संशोधन किए गए हैं उनसे दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले को शीघ्र निपटाने में मदद मिलेगी।


अपराधकर्ता की आयु सीमा कम करने के लिए किशोर न्याय अधिनियम में संशोधन की मांग के बारे में श्री चिदम्बरम ने कहा कि इस मुद्दे पर आम सहमति कायम करनी होगी और इसके लिए अलग विधेयक आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि लिंग के आधार पर भेदभाव करने वाले किसी भी अधिकारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

इस बीच, सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने राजनीतिक दलों से कहा है कि वे दलगत भावना से ऊपर उठें और महिलाओं के प्रति अपराध के मामलों में कड़े दंड का प्रावधान करने के सरकार के प्रयासों का समर्थन करें।


अध्यादेश किसी भी कानून को बनाने की पहली पौड़ी होती है। अगर इसमें किसी के कोई सुझाव है क्योंकि ये सदन के पटल पर रखा जाएगा। जिसके उपर बहस होगी। अगर किसी के कोई्र सुझाव होंगे तो सरकार रचनात्मक तरीके से उन सुझावों पर गौर करेंगी और जो भी संज्ञान में लेना जरूरी होगा उसे हम जरूर संज्ञान में लेंगे।

------
उच्चतम न्यायालय ने किशोर न्याय कानून में किशोर की परिभाषा की समीक्षा करने का फैसला किया है। न्यायालय ने अटार्नी जनरल को उस याचिका पर अदालत की सहायता करने का निर्देश भी दिया जिसमें १८ वर्ष तक की आयु के किशोरों को अत्यधिक गम्भीर अपराध करने पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने से मुक्त रखने की व्यवस्था को चुनौती दी गई है। न्यायालय ने इस मामले पर अगली सुनवाई के लिए तीन अप्रैल की तारीख निर्धारित की है।
हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि १६ दिसम्बर को दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म की घटना में एक किशोर के शामिल होने के मद्देनजर किशोर अपराधी की उम्र की सीमा १८ वर्ष से घटाकर १६ वर्ष करने की व्यापक मांग की जा रही है।

------

प्रवर्तन निदेशालय ने आईपीएल टीम, राजस्थान रॉयल्स पर सौ करोड़ रूपये का जुर्माना किया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस टीम के मालिकों को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम-फेमा के अंतर्गत दंडित किया गया है। निदेशालय ने टीम के मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मालिकों पर विदेश से अवैध रूप से धन प्राप्त करने का आरोप है। इस टीम को जुर्माना जमा कराने के लिए पैंतालीस दिन का समय दिया गया है। इसके साथ ही इसे आरोपों के खिलाफ अपील करने का विकल्प भी प्रदान किया गया है।

------
अभिनेता कमल हासन ने कहा है कि उनकी फिल्म विश्वरूपम इस महीने की सात तारीख को तमिलनाडु में रिलीज+ होगी। चैन्नई में आज पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस फिल्म के रिलीज+ होने में आने वाली कई रूकावटों को दूर कर लिया गया है।
मद्रास उच्च न्यायालय ने विश्वरूपम से संबंधित मामलों को आज बंद कर दिया, क्योंकि सम्बद्ध पक्षों में इस बारे में आपस में समझौता हो गया है।
इस बीच सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस फिल्म पर हुए विवाद के बाद चलचित्रकी अधिनियम की समीक्षा के लिए न्यायमूर्ति मुकुल मुद्गल की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है।

------

दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ें भ्रष्टाचार के मामले में खेल आयोजन समिति के बर्खास्त अध्यक्ष सुरेश कलमाडी और नौ अन्य पर आरोप तय कर दिए है। इनमें आयोजन समिति के पूर्व महासचिव ललित भनोट भी शामिल हैं। इन पर धोखाधड़ी, साजिश रचने और सरकार को ९० करोड़ रूपये से अधिक का नुकसान पहुंचाने के आरोप तय किये गये हैं।
अदालत ने बयान दर्ज करने के लिए इस महीने की २० तारीख तय की है। सोमवार और शुक्रवार को छोड़कर शेष सभी दिन बयान दर्ज किये जायेंगे।

------
नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नेइफ्यू रिओ सहित कई उम्मीदवारों ने आज अपने नामांकन पत्र भरे। नामांकन पत्र भरने के लिए केवल दो दिन बाकी रह गए हैं। मुख्यमंत्री ने कोहिमा में जिला निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा। वे नगा पीपुल्स फं्रट के उम्मीदवार के रूप में कोहिमा उत्तरी अन्गामी-दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लडेंगे। राज्य में २३ फरवरी को मतदान होगा।

------
त्रिपुरा में पहली बार दूरदराज का कोई मतदान केन्द्र नहीं होगा, और इसलिए मतदान कर्मचारियों को ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर का प्रयोग नहीं किया जाएगा। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्य में इस महीने की १४ तारीख को वोट डाले जाएंगे। त्रिपुरा के मुख्य चुनाव अधिकारी आशुतोष जिंदल ने कहा कि राज्य में पांच निर्वाचन क्षेत्र ऐसे होंगे जहां पहुंचने के लिए मतदानकर्मियों को अधिकतम दस किलोमीटर पैदल चलना होगा। उन्होंने बताया कि इस बार मतदानकर्मी अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर चौबीस घंटे पहले पहुंच जाएंगे।

------
संयुक्त अरब अमीरात सरकार द्वारा अवैध कामगारों के लिए चलाई गई दो महीने की आम माफी योजना आज खत्म हो रही है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे कामगारों को बिना जुर्माना दिए या अपने आवासीय वीजा को नियमित कराए बिना स्वदेश लौटने की अनुमति दी गई थी। यह योजना पिछले साल चार दिसंबर से दो महीने के लिए लागू की गई थी। अमीरात सरकार ने इस योजना को और बढ़ाए जाने की संभावना से इंकार किया है, और कहा है कि अमीरात में निर्धारित अवधि से अधिक रूकने वाले अवैध अप्रवासियों के लिए यह अंतिम अवसर था और उल्लघंनकर्ताओं से अब कानून के अनुसार निपटा जाएगा।

-----
इराक में बगदाद के निकट ताजी सिटी में आत्मघाती बम विस्फोट में २२ लोग मारे गए हैं और ४४ अन्य घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार अलकायदा विरोधी एक ग्रुप के पास आत्मघाती हमलावर ने अपने को विस्फोट से उड़ा दिया। ये लोग वहां वेतन लेने जमा हुए थे। अधिकारियों द्वारा देश के सुन्नीबहुल क्षेत्रों में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को कमजोर करने के मकसद से सुन्नी मिलिशिया के वेतन बढाने की घोषणा के तुरंत बाद यह विस्फोट हुआ।

------
भारत के २९ मछुवारे ईरान की जेलों से रिहा होने के बाद स्वदेश लौट रहे हैं। इनमें तमिलनाडु में कन्याकुमारी के २७ और पुदुचेरी में कराईकल के २ मछुवारे शामिल हैं। वे सभी कल सबुह तिरूवंतपुरम पहुंचेंगे।

------

जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने हिज+बुल मुजाहिदीन के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार करके एक बडी कामयाबी हासिल की है। इनमें तीन ऐसे कुख्यात उग्रवादी शामिल हैं जो पहले आत्मसमर्पण कर चुके थे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि ये उग्रवादी जम्मू क्षेत्र के उधमपुर जिले में ग्राम रक्षा समिति के चार सदस्यों सहित सात नागरिकों की हत्या में शामिल थे।

उधमपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मशकूर अहमद वानी के अनुसार एक आतंकवादी जिसकी पहचान अबदुल लतीफ के तौर पर की गई है को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था और पुछताछ के दौरान उसने बताया की ३० नवंबर २००१ को हुए इस आतंकवादी हमले में कुल १२ आतंकवादी शामिल थे और फिर उससे हासिल जानकारी के आधार पर पुलिस ने इस हमले में वांछित तीन और आतंकवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आर के रैना के साथ आकाशवाणी समाचार जम्मू से मैं चंद्रकांत शर्मा।

------
आर्थिक जगत की खबरें

बोम्बे स्टाक एक्सचेंज में आज निवेशकों के मुनाफा वसूली करने और कुछ कम्पनियों के तिमाही परिणाम कमजोर रहने के कारण सेंसेक्स शुरूआती बढ़त के बावजूद तीस अंक गिरकर पिछले तीन सप्ताह के सबसे निचले स्तर १९ हजार ७५१ पर बंद हुआ। सेंसेक्स लगातार तीसरे दिन गिरा है। निफ्टी बारह अंक गिरकर पांच हजार ९८७ पर जा पहुंचा।
देश में रूपया नौ पैसे कमजोर हुआ। एक डॉलर का मूल्य ५३ रूपए २८ पैसे रहा।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता हुआ आज दस ग्राम सोने का मूल्य ५० रूपए घटकर ३० हजार सात सौ पचास रूपए हो गया। चांदी ३९५ रूपए टूटकर ५८ हजार ३०५ रूपए प्रतिकिलो ग्राम पर जा पहुंची।

------
मुम्बई में महिला विश्वकप क्रिकेट में कल भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा। अभी तक टूर्नामेंट में एक मैच जीतने और एक मैच हारने वाली भारतीय टीम को ग्रुप-ए से सुपर सिक्स में जगह पक्की करने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। भारत ने अब तक श्रीलंका के खिलाफ १७ मैच खेले हैं जिसमें १६ में भारतीय टीम को जीत मिली है जबकि एक का परिणाम नहीं निकला है।
कल ही, मुम्बई में इंग्लैंड का मुकाबला वेस्टइंडीज+ से होगा। कटक में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका तथा ऑस्ट्रंलिया और न्यूज+ीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी।

------
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि केन्द्र को राज्यों द्वारा केन्द्रीय करों की वसूली करने और उसका इस्तेमाल करने की अनुमति देनी चाहिए। सुश्री बनर्जी कोलकाता में नेताजी इनडोर स्टेडियम में त्रृणमूल कांग्रेस के सम्मेलन में बोल रही थीं।